फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heavy rains, gates of six dams opened

Lalitpur News: जमकर बरसे मेघ, छह बांधों के गेट खुले

Thu, 10 Jul 2025 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains, gates of six dams opened
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुधवार को हुई झमाझम बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ गई और जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक पर पहुंचने लगा। उटारी, जमड़ार और बंडई बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाने लगा। वहीं, देर रात रोहिणी, लोअर रोहिणी और भावनी बांध के गेट खोले गए। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांधों के जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।
बारिश से नदी-नाले उफान मारकर बहने लगे। भराव क्षेत्र का पानी बांधों में पहुंचने लगा तो इनके जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी। सबसे ज्यादा पानी की आवक उटारी, बंडई और जमड़ार बांध में हुई तो जलस्तर अधिक होने लगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ने के आदेश दिए। शाम करीब 5:30 बजे उटारी बांध के पांच गेट एक-एक फीट खोलकर 1200 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। बंडई बांध के तीन गेटों को 0.60 मीटर खोलकर 2075 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। जमड़ार बांध से 1476 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन

देर रात को रोहिणी बांध से 1270 क्यूसेक, लोअर रोहिणी बांध से 1092 और भावनी बांध से 4907 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड भूपेश सुहेरा ने बताया कि बारिश होने से बांधों का जलस्तर बढ़ने लगा था। जलस्तर निर्धारित करने के लिए बांधों के गेट खोले गए हैं। गेट खोले जाने से पूर्व निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया। लोगों से नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गोविंद सागर बांध और शहजाद बांध के गेट खुलने की संभावना
बुधवार को गोविंद सागर बांध के कैचमेंट एरिया में अधिक बारिश हुई। इसके चलते बांध का जलस्तर देर शाम को 1190 फीट तक पहुंच गया। बांध में पानी की लगातार आवक होने और जलस्तर के निर्धारित स्तर से अधिक तक पहुंचने पर गेट खुलने की संभावना देखते हुए बांध पर तैनात अवर अभियंताओं को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ शहजाद बांध के भी गेट खुलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed