{"_id":"68723ba16f349091970eeb65","slug":"heavy-rain-in-banpur-and-waterlogging-problems-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में बड़ी आफत बनी बारिश: बानपुर में पूरी सड़क जलमग्न, कई घर गिरे; पुराने पुल पर बह रहा 20 फीट पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में बड़ी आफत बनी बारिश: बानपुर में पूरी सड़क जलमग्न, कई घर गिरे; पुराने पुल पर बह रहा 20 फीट पानी
Sat, 12 Jul 2025 04:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 12 Jul 2025 04:13 PM IST
सार
ललितपुर के कस्बा बानपुर में बारिश से हाल बेहाल हो गए। आम लोग जलभराव की समस्या से काफी परेशान हैं। बारिश से महाराजा मर्दन सिंह चौराहा से पशु चिकित्सालय तक पानी भर गया है।
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्रवार पांच बजे से कस्बा बानपुर में झमाझम बारिश हो रही। जिससे कस्बावासियों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जोरदार बारिश से कस्बा बानपुर के महाराजा मर्दन सिंह चौराहा से लेकर पशु चिकित्सालय तक पूरी सड़क जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
जिससे पंजाब नेशनल बैंक, जिला सहकारी समिति में पानी भर गया जिससे कार्य बाधित रहा। बैंक के आसपास कई दुकानों में पानी भर जाने से दुकानदार भी परेशान नजर आये। कस्बा बानपुर के मुख्य बाजार में भी जलभराव होने से लोगों को आने जाने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से कस्बा बानपुर में कई लोगों के कच्चे मकान गिर गए। जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। नरेंद्र कुमार झां पुत्र दीना झा का कच्चा मकान बारिश से पूरा गिर गया। जिससे उनके मकान के अंदर रखी खानपान की वस्तुएं क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
कस्बा बानपुर निवासी शहादत खान पुत्र रख्खू खान कच्चे मकान के ऊपर की ठाट बरसात से गिर गई। कस्बा बानपुर निवासी शाकिर खान पुत्र उसमान का खेत पर बना हुआ कच्चा मकान बारिश में गिर गया। बाणाघाट नदी, पुतलीघाट नदी अपने रुद्र अवतार में नजर आई वहीं उसके नीचे बने हुए पुराने पुल पर लगभग 15 से 20 फीट पानी बह रहा।