फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heated Altercation Between Officials During Anti-Encroachment Drive; Police Step In to Take Charge

Lalitpur News: अतिक्रमण अभियान में हुई अधिकारियों से नोक-झोंक, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sat, 23 May 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Heated Altercation Between Officials During Anti-Encroachment Drive; Police Step In to Take Charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। कस्बा जाखलौन में शुक्रवार को दूसरे दिन लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें जेसीबी से अतिक्रमण ढहाया गया। एक व्यक्ति की अधिकारियों से नोक-झोंक करने पर पुलिस थाना ले गई।

जाखलौन में अतिक्रमण को लेकर लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग सख्त हो गया है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी सड़क सीमा में पसरे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें पक्का निर्माण व बाउंड्री, खोखा, टिनशेड समेत सभी प्रकार के अतिक्रमण को जेसीबी से ढहाया गया। इस दौरान युवक की अधिकारियों से तीखी नोक-झोंक हो गई। पुलिस ने मोर्चा संभाला और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। इसके बाद अभियान जारी रहा। टीम को देखकर कई लोगों ने अपना सामान स्वयं ही हटा लिया तो कइयों को ढहाया गया। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकार व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed