फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   heat problem increased

जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार

Wed, 18 May 2016 01:54 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 18 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
heat problem increased
हीट स्‍ट्राोाक - फोटो : amar ujala
ललितपुर। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। तापमान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्यियस पर पहुंच गया। तपिश बढ़ने से लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


प्रतिदिन साढे़ तीन सौ मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिसमें से करीब 50 को भर्ती करना पड़ रहा है। इससे अस्पताल में पलंग कम पड़ गए हैं। मरीजों को जमीन पर लेटकर उपचार दिया जा रहा है। सूरज की बढ़ती तपिश से हर जगह लोगों को परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल में लू के थपेड़े खाकर उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है, जिससे मरीजों के लिए पलंग मिल पाना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में लोग जमीन पर लेट कर उपचार करा रहे हैं। वहीं, बस स्टैंड पर यात्रियों को छांव के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भयंकर गर्मी का असर हर तबके पर देखा गया। जहां सड़कें सूनी दिखीं, वहीं बाजार भी सुनसान रहे। शहर का प्रमुख घंटाघर चौराहा जहां दुपहिया वाहनों और लोगों की खासी भीड़ रहती है, मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह से सड़कें सुनसान होने लगी थीं और साढ़े तीन बजे तक लगभग सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही तेज गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सुबह दस बजे ही दोपहर का एहसास होने लगा था। मौसम विभाग की मानें तो सूरज की ऐसी तपिश आने वाले दिनों में बरकरार रहेगी। ऐसे में तय है कि लोगों की परेशानी बढ़ना तय है। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान के 45 - 46 डिग्री सेल्सियस पर रहने का पूर्वानुमान है।

अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
जिला अस्पताल में बढ़ती गर्मी के कारण बीमारों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हीट स्ट्रोक और उल्टी- दस्त के मरीजों के ज्यादा तादाद में आने के कारण वार्डों में अव्यवस्था फैल गई है। कोई भी पलंग खाली नहीं होने के कारण मरीजों को जमीन पर लिटाना पड़ रहा है। गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी का सामना बुजुर्गों व बच्चों को करना पड़ रहा है। हालांकि, जिला अस्पताल को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने के निर्देश हैं, लेकिन बार- बार होने वाली कटौती का असर यहां पर भी देखा जा रहा है। कटौती से बच्चे और बुजुर्गों का बुरा हाल है।

बस स्टैंड पर नहीं छांव का इंतजाम
नगर के बस स्टैंड पर यात्रियों व बस स्टाफ को गर्मियों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए दो प्रतीक्षालय हैं, लेकिन दोनों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। एक प्रतीक्षालय को पिछले नगर पालिका बोर्ड ने बनवाना शुरु किया था, लेकिन बोर्ड के बदलते ही इस प्रतीक्षालय का काम रुक गया। वहीं, सांसद निधि से एक और प्रतीक्षालय का शुभारंभ किया गया, लेकिन सेना की जमीन का विवाद सामने आने के कारण एनओसी नहीं मिली और इस प्रतीक्षालय का काम रुक गया। अब यात्रियों को धूप से बचने के लिए दुकानों के शेड का सहारा, या फिर पुराने प्रतीक्षालय की छत के नीचे जानवरों के साथ बैठना पड़ रहा है। बसों पर काम कर रहे स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह लोग बसों के किनारे छांव में बैठकर गुजारा कर रहे हैं। कई यात्री भी इन्हीं के साथ बैठकर बस का इंतजार करते हैं।
--------
आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने पहले ही तापमान के 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जता दिया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले चार दिनों तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24 डिगी, बृहस्पतिवार को अधिकतम 47 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री, शुक्रवार को अधिकतम 47 व न्यूनतम 30 व शनिवार को अधिकतम 46 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


लू से बचने के उपाय
- रोज 6 लीटर पानी का सेवन करें
- धूप में ज्यादा निकलने से बचें
- खुले खाद्य पदार्थों को सेवन न करें
- तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें
- लू लगने पर चिकित्सक से इलाज लें
- ताजा खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें
- सूती कपड़े पहने व धूप में शरीर को ढंकें


बढ़ती गर्मी को  देखते हुए आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।  इसे लेकर अस्पताल प्रशासन को सर्तक कर दिया गया है। आम दिनों की अपेक्षा  मरीज बढ़े हैं। गर्मी में हीट स्ट्रोक के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन, पथरी में दर्द व  यूरेनरी इंफेक्शन के मरीज की संख्या भी बढ़ गई है।

- डा. एमसी गुप्ता
प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed