फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Health services will soon expand in CHC Jakhaura and PHC Nehru Nagar.

Lalitpur News: सीएचसी जखौरा और पीएचसी नेहरू नगर में जल्द होगा स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार

Thu, 11 Jul 2024 03:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Health services will soon expand in CHC Jakhaura and PHC Nehru Nagar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज के संचालित होने से सीएचसी जखौरा व पीएचसी नेहरू नगर की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। इन अस्पतालों में एमबीबीएस के छात्र प्रशिक्षण लेंगे। यहां आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया कराएंगे। इससे इन दोनों अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पूरी होगी, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा।

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के संचालन होने पर दो अस्पतालों को गोद लिया जाता है, जहां पर स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा भी मेडिकल कॉलेज का होता है। इन अस्पतालों में एमबीबीएस के विद्यार्थी अपनी सेवाएं प्रशिक्षण के आधार पर देते हैं। इसके लिए मेडिकल कॉलेज ने स्वास्थ्य विभाग से दो अस्पतालों की मांग की थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा व नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर को दिया है। इन दोनों अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज के संचालित होने पर सुविधाओं में विस्तार होगा। अस्पतालों में नए चिकित्सक मरीजों को सेवाएं देेंगे। साथ ही प्रशिक्षण भी लेंगे। हालांकि इन दोनों अस्पतालों में एमबीबीएस के तृतीय वर्ष के छात्र ही सेवाएं देंगे। इससे अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी नहीं होगी। मरीजों को तत्काल में भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। मरीजों को उपचार के लिए परेशान नहीं होना होगा।
विज्ञापन

---
मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए दो अस्पताल भी लिए गए हैं। जहां पर अभ्यर्थी सेवाएं देंगे।
- डाॅ. डीनाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
---
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दो अस्पतालों की मांग की थी, इस पर सीएचसी जखौरा व न्यू पीएचसी नेहरुनगर को दिया गया है।
डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed