{"_id":"61a7cc93917f1949d1479800","slug":"health-services-being-effected-by-workers-strike-lalitpur-news-jhs2100018111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों के हड़ताल पर जाने से प्रभावित हो रही स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों के हड़ताल पर जाने से प्रभावित हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
धरना पर बैठे एनएचएम संविदा कर्मी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का चौथे दिन भी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। उपजिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की मांग की। कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन पर जाने से दूसरे दिन भी ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण का कार्य प्रभावित रहा।
प्रदर्शन में जिला महामंत्री दीपक जैन ने कहा कि पूर्व में कई बार मांगों केे लेकर ज्ञापन भेजे गए। पूर्व में अपर मुख्य सचिव से वार्ता प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। अन्य वक्ताओं ने बताया कि प्रदेश में लगभग एक लाख की संख्या में संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं दो लाख की संख्या में आशा बहुएं नियुक्त हैं, जो दो वर्ष लगातार कोरोना महामारी काल में भी डटकर कार्य कर रहीं हैं। टीकाकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। राजकीय व साप्ताहिक अवकाश तक में कार्य लिया जा रहा है।
उन्होंने मांग की कि तैनात संविदा कर्मियों केे अन्य राज्यों की तरह नियमित व स्थायी करण किया जाए। साथ ही बताया कि कोविड टीकाकरण में एएनएम को अन्य स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। जहां पर आने-जाने में अधिक खर्च हो रहा है जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। निश्चित भुगतान किए जा रहे भुगतान से ही करना पड़ा रहा है। ऐसे में घर का खर्च चलाना तक मुश्किल हो रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर, डा. देशराज सिंह, डॉ. तारिक अंसारी, प्रमोद शर्मा, नंदलाल यादव, संजय त्रिपाठी, पवन कुमार अमित तिवारी, डॉ. सुखदेव पंकज, नताशा आदि मौजूद रहीं।