{"_id":"6755f78440bef166330ec757","slug":"health-department-gets-six-doctors-health-services-will-improve-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-125423-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्वास्थ्य विभाग को मिले छह चिकित्सक, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्वास्थ्य विभाग को मिले छह चिकित्सक, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रम को जल्द ही गति मिलेगी। विभाग को छह चिकित्सक मिल गए हैं।
चिकित्सकों की कमी से कई अभियान या कार्यक्रम धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। सीएचसी पर एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत मुहैया कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का भी यही हाल है। सीएचसी पर चार चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, जिसके लिए चिकित्सक नहीं मिल पा रहे हैं। मातृ स्वास्थ्य के लिए महिला चिकित्सा अधिकारी नहीं मिल पा रही हैं।
सीएमओ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रिक्त पदों को भरने के लिए वाॅक इन इंटरव्यू के अंतर्गत चयन प्रक्रिया शुरू की थी। 14 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिनमें महज सात पदों के लिए ही आवेदन प्राप्त हुए। साक्षात्कार में चयन समिति ने एक चिकित्सक को अधिक उम्र के चलते बाहर कर दिया। छह चिकित्सकों का चयन किया गया है। एसएनसीयू, ई संजीवनी व अर्बन अस्पतालों के लिए ये चिकित्सक मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तैनाती की जाएगी। रिक्त पदों के लिए पुन: नियुक्ति प्रक्रिया अपनाई जाएगी।