फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hazaria mahadev mandir

हजारिया महादेव का प्राण प्रतिष्ठा पर निकली कलश यात्रा

Tue, 23 Nov 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
hazaria mahadev mandir
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्रीश्री 1008 श्री वैराबट धाम मंदिर पर हजारिया महादेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा चंडी माता मंदिर से प्रारंभ होकर श्री भैरव धाम मंदिर तक की गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वैराबट धाम समिति के प्रमुख नारायण सिंह यादव ने बताया कि श्री श्री 1008 श्री हजारिया महादेव जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम सोमवार से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भगवान का अन्नाधिवास होगा और बुधवार को महाभिषेक और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा। बताया कि बृहस्पतिवार को देव हवन पूर्णाहुति और कन्या भोज, भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके पर नारायण सिंह यादव, शकुंतला कुशवाहा, रमन शर्मा, मुकुल शर्मा, नंदू शर्मा, अजय श्रीवास्तव, बृषभान सिंह, रमेश श्रीवास्तव के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed