फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hastily distributed seed kits damaged due to rain

Lalitpur News: बारिश से खराब बीज किट का आनन-फानन किया वितरण

Sun, 01 Sep 2024 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Hastily distributed seed kits damaged due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-बिरधा। कृषि विभाग में एक और अनियमितता का मामला सामने आया है। ब्लॉक बिरधा में उन्नत किस्म के बीज किटों के लिए किसान भटकते रहे, लेकिन समय पर वितरण नहीं किया गया। बीते दिनों बारिश होने पर गोदाम में बीज किट खराब होने के बाद आनन-फानन में वितरण कर दिया गया। किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
शासन ने खरीफ फसलों में उड़द व तिल के उन्नत किस्म के बीज कृषि विभाग को उपलब्ध कराए थे। इनकी किटें किसानों को निशुल्क वितरित होनी थीं। विभाग ने इन किटों को सभी बीज भंडार केंद्रों पर उपलब्ध कराए थे। इन्हें बोवाई के समय वितरित किया जाना था। लेकिन, बिरधा ब्लाॅक मुख्यालय स्थित बीज भंडार केंद्र पर उपलब्ध बीज को समय पर वितरित नहीं किया गया।
विज्ञापन

जबकि किसान बीज की किट के लिए चक्कर काटते रहे। बीते दिनाें की लगातार बारिश से गोदाम में रखा उड़द व तिल का बीज भीगने से खराब होने लगा। केंद्र के जिम्मेदारों ने बीज को बाहर निकालकर आनन-फानन वितरण कर दिया। इसकी शिकायत भारतीय किसान यूनियन के महामंत्री शब्बीर खां ने जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किट के बीज की नहीं हो सकी बोआई
खरीफ फसलों में उड़द और तिल की बोआई का समय जुलाई के अंतिम सप्ताह तक होता है। वहीं, यह बीज अगस्त के तृतीय सप्ताह में खराब होने पर वितरित किया गया। इससे स्पष्ट है कि उन्नत किस्म के बीज की बुआई नहीं हो सकी।
---
ब्लॉक बिरधा स्थित बीज भंडार केंद्र पर बीज की किट को 15 दिन पहले ही वितरित कर दिया गया है।- राजीव कुमार भारतीय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed