{"_id":"587531b44f1c1be165ba9cf5","slug":"has-not-faded-sweetness-of-ldduon-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड्डुओं की मिठास को फीका नहीं कर सकी नोटबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड्डुओं की मिठास को फीका नहीं कर सकी नोटबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
sweet, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति के उल्लास पर नोटबंदी कोई असर नहीं दिखा सकी। बाजार में खरीदारों की जमकर भीड़ है, केवल फर्क इतना पड़ा है कि लोगों ने सामान की कुछ मात्रा कम कर दी है।
बुंदेलखंड में दीपावली व होली के त्यौहार से ज्यादा मकर संक्रांति पर लोग अपने घरों में अधिक पकवान बनाते हैं। व्यापारियों को साल भर मकर संक्रांति का इंतजार रहता है, क्योंकि यह सबसे महंगा त्यौहार माना जाता है। लड्डू बनाने के लिए गुड़ के साथ-साथ शुद्घ घी, काजू, बादाम, दाखें, पिस्ता, खसखस दाने, अचार चिरौंजी, छुआरे, गरी आदि की जरूरत होती है। नोटबंदी के बाद व्यापारियों का अनुमान था कि इस बार की मकर संक्रांति पर बाजार पूरी तरह से ठप रहेगा, लेकिन सोमवार से बाजार में अचानक से बड़ी भीड़-भाड़ ने व्यापारियों में उम्मीद जगा दी है। जिला मुख्यालय पर स्थित नझाई बाजार गुड़ का सबसे बड़ा बाजार हैं और यहां मकर संक्रांति के एक सप्ताह पहले से केवल किराने के सामानों की अस्थाई दुकानें ही संचालित की जाती है। सोमवार से नझाई बाजार में लोगों की जमकर भीड़ पड़ने लगी है, बाजार में खरीदारी करने के लिए आए ग्रामीणों व किसानों से और स्थानीय व्यापारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि नोटबंदी के कारण त्यौहार व बाजार पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। विगत वर्ष की तुलना में बात करें तो करेंसी की दिक्कत के कारण बाजार की बिक्री में 10-20 प्रतिशत की गिरावट जरूर महसूस हो रही है।
विगत वर्ष की भांति की खरीद
नझाई बाजार में खरीददारी करने के लिए ग्राम जैरवारा से आए बालकिशन बताते हैं कि उन्होंने विगत वर्ष के समान ही इस बाद भी सामान की खरीदारी की है। नोटबंदी का उनपर कोई असर नहीं पड़ा है, यदि सामान महंगा हो जाता तो शायद उनका हिसाब गड़बड़ा जाता।
विज्ञापन
- बालकिशन
ग्राम जैरवारा निवासी।
इस बार कुछ कम ही सही
वहीं ग्राम कल्यानपुरा निवासी मानसिंह जो पेशे से किसान हैं, उन्होंने बताया कि नगदी की कमी के चलते थोड़ी समस्या हो रही है। इस बार कुछ कम लड्डू खाकर काम चला लेंगे।
-मानसिंह
ग्राम कल्यानपुरा निवासी।
थोड़ा तो असर पड़ा ही है
गुड़ व्यापारी सौरभ जैन बताते हैं कि नोटबंदी का थोड़ा बहुत असर तो बाजार पर पड़ा ही है। गुड़ के दामों में हर वर्ष दो-तीन रुपए प्रतिकिलो की दर की बढ़ोतरी हो जाती है, जो इस बार भी हुई है। वह बताते हैं कि देशी गुड़ 35 रुपये प्रतिकिलो, करेली गुड़ और चौका (सफेद) गुड़ 32 रुपये प्रति किलो चल रहा है, गुड़ की बिक्री में विगत वर्ष की तुलना में वर्तमान में करीब दस से बीस प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।
-सौरभ जैन
गुड़ व्यापारी।
किराने के सामानों की दरों में आई गिरावट
नझाई बाजार स्थित किराना व्यापारी अंशुल बड़कुुल बताते हैं कि इस बार मकर संक्रांति पर किराने के सामानों की दरों में गिरावट भी दर्ज की गई है, केवल गुड़ के दामों में एक-दो रुपए प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई है।
सामान(प्रति किलोग्राम) पूर्व के दाम वर्तमान के दाम
काजू 500 से 700 तक कोई परिवर्तन नहीं
किशमिश 150 से 200 तक 100 से 150 तक
बादाम 650 से 800 तक कोई परिवर्तन नहीं
छुआरे 40 से 80 तक 30 से 60 तक
गरी(सूखा नारियल) 200 से 220 तक 90 से 100 तक
खसखस दाने 260 से 280 तक कोई परिवर्तन नहीं
मखाने 250 से 300 तक कोई परिवर्तन नहीं
मैथी 50 से 55 तक 40 से 42 तक
काली मिर्च 750 से 800 तक कोई परिवर्तन नहीं
सौंठ 160 तक कोई परिवर्तन नहीं
पिस्ता 950 से 1050 तक कोई परिवर्तन नहीं
अचार चिरौंजी 600 से 800 तक 550 से 800 तक
चीनी 42 से 44 तक कोई परिवर्तन नहीं
वनस्पति घी 65 से 70 तक 72 से 75 तक
देशी घी 450 से 500 तक 450 से 550 तक