फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hanging farmer

फांसी लगाकर किसान ने दी जान

Wed, 20 Apr 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
hanging farmer
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खिरकापुरा में किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला खिरकापुरा निवासी कैलाश (52) मंगलवार को घर में अकेला था। उसके परिवार के सभी लोग खेत पर गए थे, इसी दौरान उसने किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में ही दालान में बिजली की केबल से पंखा पर फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। जब उसकी पत्नी खेत पर भूसा रखने के बाद घर लौटी और उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उसने अपने छोटे बेटे को बुलाया, तो बेटे ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसके पिता कैलाश फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। यह देख उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को जानकारी दी, जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे दीपक ने बताया कि पिता के फांसी लगाने के कारण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed