फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hang in the new burn unit lock

नई बर्न यूनिट में लटका ताला

Mon, 14 Sep 2015 12:15 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई बर्न यूनिट नर्सिंग स्टाफ के अभाव में तालाबंदी का शिकार है। आग से जले मरीजों का इलाज सर्जिकल वार्ड में पुराने ढर्रे पर किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करके इतिश्री की जा रही है।
विज्ञापन



आग से जले मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से जिला अस्पताल स्थित आपरेशन थियेटर के सामने लाखों रुपये खर्च करके बर्न यूनिट बनाई गई थी, जिसमें जले हुए मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए लैट्रिन-बाथरूम से अटैच पांच वार्ड बनाए गए। चिकित्सीय स्टाफ कक्ष के अलावा एक बड़ा हॉल भी बनाया गया। लेकिन, तीन वर्ष बीतने के बाद भी नवनिर्मित बर्न यूनिट को क्रियाशील नहीं बनाया गया है। आग से जले मरीजों का इलाज  सर्जिकल वार्ड में पुराने ढर्रे पर किया जा रहा है। जिला अस्पताल के ही चिकित्सकों का मानना है कि जले हुए रोगियों की मौत का सबसे बड़ा कारण संक्रमण है। उनका मानना है कि आग से जले रोगियों को ऐसे पृथक कक्ष में रखा जाना चाहिए, जहां धूल भी प्रवेश नहीं कर सके। इसके अलावा कक्ष को ठंडा रखने के लिए एसी और कूलर की व्यवस्थाएं होनी चाहिए, लेकिन जले हुए रोगियों के वार्ड में अधिकांश सुविधाएं नदारद हैं। एसी की बात तो दूर प्रचंड गर्मी में जले हुए रोगियों को एक अदद कूलर की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


अस्पताल की ओर से महज मच्छरदानी ही मुहैया कराई जाती है। जले हुए रोगियों के वार्ड में सामान्य रोगी भी लिटाए जा रहे हैं, जिनके तीमारदार जूते-चप्पल आदि पहनकर वार्ड में चहलकदमी कर संक्रमण फैलाते हैं। इतना ही नहीं, सर्जिकल वार्ड से शौचालय भी दूर है। इन हालातों में जले हुए रोगियों का समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चिकित्सा प्रशासन का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ की कमी की वजह से नई बर्न यूनिट क्रियाशील नहीं हो पा रही है, क्योंकि जले हुए रोगियों को सबसे अधिक देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। इसी कमी के कारण बर्न यूनिट क्रियाशील नहीं हो पा रही है। इस संबंध में शासन और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।




यह हैं नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता
जिला अस्पताल में दो सहायक मैट्रन, 14 सिस्टर और 32 स्टाफ नर्सों के पद रिक्त चल रहे हैं। अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के 55 पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष यहां महज एक सिस्टर और पांच स्टाफ नर्स उपलब्ध हैं, जिन पर पूरी अस्पताल की देखरेख का जिम्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed