फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   handpump not working, misarable condition

जुगपुरा में खराब हैंडपंप से गहराया पेयजल संकट

Mon, 25 May 2020 11:16 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
handpump not working, misarable condition
ुगपुरा में हैंडपंप से पानी भरते लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ मोहल्ला जुगपुरा में अधिकांश हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट गहरा गया है। यहां पर पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं होने से केवल हैंडपंप ही एकमात्र सहारा हैं, लेकिन यह खराब होने से पेयजल की समस्या बढ़ गई है। एक तो भीषण गर्मी, ऊपर से हैंडपंप खराब होने के कारण मोहल्लेवालों को काफी दूर से पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के विस्तार के समय ग्राम पंचायत जुगपुरा को शहर में शामिल कर वार्ड नंबर आठ बनाया गया। यहां पर अभी नगर पालिका और ग्राम सभा दोनों का अधिकार है। कुछ योजनाएं के कार्य ग्राम पंचायत द्वारा चलाए जा रहे है, तो कई कार्य नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था नगर पालिका द्वारा देखी जा रही है। विद्यालयों में मिड-डे मील ग्राम पंचायत द्वारा संचालित होता है। लेकिन, पेयजल की सुविधा के लिए पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इससे वार्ड के निवासी गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए तरस जाते हैं। जबकि, नगर पालिका के अधिकांश वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन की सुविधा है। लेकिन, मोहल्ला जुगपुरा में अब तक पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं डाली गई है।
विज्ञापन

इससे केवल हैंडपंप ही एकमात्र पानी जुटाने का सहारा बन रहे हैं। वार्ड में 80 से अधिक हैंडपंप लगाए गए हैं, लेकिन गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही पेयजल की समस्या गहराने लगती है। जहां कुछ हैंडपंप पानी कम देने लगे हैं तो कुछ हैंडपंपो की मरम्मत के अभाव में देर तक चलाने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा है। कई हैंडपंपों के पाइप खराब होने से लीकेज हो रहे हैं। एक दर्जन से अधिक हैंडपंप पूरी तरह से खराब पड़े हैं। इससे मोहल्ला के निवासियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पानी देने वाले हैंडपंपों पर काफी भीड़ लग रही है। लोगों को आधा घंटे इंतजार करने के बाद ही बारी आ रही है। कईयों को तो पानी जुटाने में ही अधिक समय खराब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला के तीन हैंडपंपों से में केवल एक ही हैंडपंप पानी दे रहा है, जो जर्जर हालत में हैं। पाइप लीकेज से पानी कम दे रहा है। हैंडपंप की मरम्मत करा दी जाए।
- पुष्पा देवी
सर्दी व बरसात के मौसम में पानी की सुविधा हो जाती है। जैसे ही गर्मी का मौसम शुरु होता है, हैंडपंप पानी देना छोड़ते जाते हैं। इससे काफी दूर तक पानी लेने के लिए जाना पड़ता है।
- लच्छी
घर के पास में लगा हैंडपंप खराब हो गया है। इससे सड़क पार करके पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है। जहां पर अधिक भीड़ लगी रहती है। इससे काफी देर तक खड़े रहना पड़ता है।

- शकुंतला देवी
गली में लगे दो हैंडपंप पूरी तरह से खराब है। केवल एक हैंडपंप ही पानी दे रहा है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती धूप में भी पानी भरना पड़ रहा है। शीघ्र ही हैंडपंप की मरम्मत कराई जाए।
- रामकुमार
मोहल्ला जुगपुरा में हैंडपंप खराब होने की जानकारी है। इनकी मरम्मत कराई जा रही है। शीध्र ही सभी हैंडपंपों को ठीक करा दिया जाएगा।
- संजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed