फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hand pump at bus stand faulty, passengers wandering to quench their thirst

Lalitpur News: बस स्टैंड पर लगे हैंडपंप खराब, प्यास बुझाने को भटक रहे यात्री

Fri, 29 Mar 2024 02:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Hand pump at bus stand faulty, passengers wandering to quench their thirst
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर पेयजल संकट गहरा गया है। यहां लगे हैंडपंप खराब हो गए हैं। पानी की टंकी अतिक्रमण में गायब हो गई है। ऐसे में यात्रियों को पानी पीने तक की परेशानी हो रही है।
मोहल्ला घुसयाना स्थित बस स्टैंड को अंतरराज्यीय बस स्टैंड का दर्जा दिया गया है। यहां से प्रतिदिन लगभग 140 बसों का संचालन होता है। लगभग 60 बसें मध्यप्रदेश के जनपद सागर, टीकमगढ़, अशोकनगर, छतरपुर, शिवपुर व दतिया के लिए जाती हैं। वहीं 80 बसें जिला मुख्यालय से तहसील व ब्लॉक और झांसी के लिए चलती हैं। इन सभी बसों में लगभग पांच हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

अब गर्मी का सीजन शुरू होते ही बस स्टैंड पर पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। यहां तीन हैंडपंप पानी की सुविधा के लिए लगाए गए थे। एक हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। वहीं, बस स्टैंड में प्रवेश करते समय कोने पर लगा हैंडपंप भी जर्जर हालत में है। इसका आधा हिस्सा गायब है। ऐसे में इकलौता हैंडपंप ही सहारा बना है, जो आए दिन खराब रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री हैंडपंप देख बोतल लेकर आ रहे हैं, लेकिन अधिक देर तक चलाने के बाद भी पानी नहीं आने पर खाली हाथ लौट रहे हैं। पानी जुटाने के चक्कर में कइयों की तो बस तक निकल जाती है। कई बस निकल जाने के भय से प्यासे ही सफर करने को मजबूर हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed