{"_id":"616d78fcba5961242339fdb8","slug":"half-naked-dead-body-found-in-field-relatives-accused-murder-after-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: दो दिन से लापता युवती का गोविंद सागर बांध में उतराता मिला शव, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: दो दिन से लापता युवती का गोविंद सागर बांध में उतराता मिला शव, मुकदमा दर्ज
Mon, 18 Oct 2021 07:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:09 PM IST
सार
किशोरी का शव मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
child dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दो दिन से लापता 12वीं की छात्रा का शव सोमवार को गोविंद सागर बांध में उतराता मिला। पिता का आरोप है कि छात्रा के साथ मॉल में काम करने वाली एक युवती ने बेटी का मोबाइल नंबर जबरन अपने साथी युवक को दे दिया था। वह युवक बार-बार फोन करके बेटी को परेशान कर रहा था। इस कारण बेटी की शादी भी टूट गई थी। उसने बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी साथी युवती के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती निवासी निक्की वंशकार (18) पुत्री रामनाथ 12वीं की छात्रा थी। दो दिन पहले वह कोचिंग जाने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी, जिस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला सका। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर रही थी। सोमवार को उसका शव गोविंद सागर बांध में उतराता मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका के पिता रामनाथ में बताया कि उसकी बेटी की शादी पक्की हो गई थी। दीपावली के बाद शादी होना तय हुआ था। उसकी बेटी ने एक अक्तूबर से ही स्टेशन रोड स्थित एक मॉल में काम करना शुरू किया था।
विज्ञापन
मॉल में काम करने वाली शिवानी नाम की लड़की ने जबरन बेटी का मोबाइल नंबर मांगकर मॉल के बगल में कैंटीन पर काम करने वाले लड़के दीपक को दे दिया था। दीपक उसे बार-बार उसे फोन करने लगा। निक्की ने दीपक से अपनी शादी पक्की होने की बात कही और कहा कि वह दोनों उसे परेशान न करें, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि फोन बार-बार बिजी होने से किसी तरह यह बातें निक्की के मंगेतर को पता चल गईं और उसने शादी तोड़ दी।
शादी टूटने पर निक्की ने दीपक से कहा कि उन लोगों के कारण उसकी शादी टूट गई है और उसने बांध में कूदकर जान देने की चेतावनी भी दी, लेकिन दीपक फिर भी नहीं माना। वह शिवानी के माध्यम से बात करने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर निक्की बीते दो दिन पहले 16 अक्तूबर को लगभग दोपहर दो बजे घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकल गई और उसने गोविंद सागर बांध में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतका दो बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी।