{"_id":"59af02864f1c1ba0078b46db","slug":"half-merathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन में ललितपुर ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन में ललितपुर ने जीता कांस्य
lalitpur
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर।
पंजाब के लुधियाना शहर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की हाफ मैराथन रेस में जनपद के अभय व रामसेवक ने प्रतिभाग कर जिले को गौरवान्वित किया और एक कांस्य पदक भी जीता।
बुंदेला खेल एकेडमी, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एनआर की ओर से जिला के खिलाड़ियों ने पंजाब के लुधियाना शहर में 21.5 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ में प्रतिभाग किया, इसमें अभय सिंह यादव ने कांस्य पदक जीता, जबकि रामसेवक ने दसवां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।
नगर आगमन पर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। बताया गया कि पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच राजेंद्र सिंह बुंदेला की देखरेख में खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके लिए दोनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनार्दन शुक्ला, अरविंद प्रजापति, अमोलपाल, भानुप्रताप सिंह, रईस लोधी, सुरेश भाई, कृष्णा रजक, जगदीश कुशवाहा, गोलू यादव, राजेश अहिरवार, पुष्पेंद्र कुशवाहा, अजय निरंजन, राज ठाकुर, नितिन राजा, अंकित जैन, शिवम सोनी, संजय प्रजापति आदि ने खुशी जाहिर की।