{"_id":"5702bc714f1c1bc25cc81340","slug":"hail-is-not-the-government-s-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि का पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि का पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
ram nares, lalitpur news
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि केंद्र सरकार ओलावृष्टि के मुआवजा वितरण के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं करा रही है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने ओलावृष्टि का मुआवजा बांटा है। उन्होंने नाम लिए बगैर भाजपा को घेरा तो योग गुरु बाबा रामदेव को भी आड़े हाथों लिया। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने भारत मां की जय बोलने के जवाब में कहा कि जिनके पास किसानों की मदद के लिए कोई मानवीय संवेदना नहीं है, ऐसे लोग इस तरह के सवाल उठा रहे हैं। इससे किसान शोषण के लिए मजबूर हो रहे हैं। बाबा रामदेव दवा व्यापारी हैं। देश में योग आदिकाल से किया जा रहा है। उनसे बढ़िया योग हम जानते हैं और उन्हें भी सिखा सकते हैं। राज्यपाल द्वारा नगर विकास मंत्री आजम खान पर की गई टिप्पणी पर वह बचते नजर आए।
उन्होंने पार्टी में अमर सिंह की वापसी के जवाब में कहा कि यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर का है, जिसका जवाब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) दे सकते हैं। एक चैनल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को सफलता मिलने के जवाब में उन्होंने कहा कि जो सर्वे दिखाया गया है, वह पूरी तरह प्रायोजित था। उसमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। आज कोई भी व्यक्ति यह नहीं बता सकता है कि कौन किसे वोट दे रहा है तो इस तरह के सर्वे का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, जिला सहकारी बैंक के उपसभापति राजेश यादव ने कहा कि जिला सहकारी बैंक ने जनपद के किसानों के खाते में फसल बीमा का सात करोड़ रुपये भेजा है। इसमें पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन आदि उपस्थित रहे।