{"_id":"66639fb017baee8a9b041afd","slug":"had-conspired-with-her-lover-to-murder-her-husband-murderer-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-115876-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/सौजना। थाना दिगौड़ा क्षेत्र अंतर्गत जनपद निवासी युवक की गला घोंटकर की गई हत्या का खुलासा टीकमगढ़ पुलिस ने करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी व उसके साथी के जरिये कराई थी। एमपी पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
पांच जून को थाना सौजना अंतर्गत ग्राम जटउवा निवासी अशोक पाल (23) का शव मध्य प्रदेश के थाना दिगौड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हौरी-बराना के पास सड़क से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में पड़ा मिला था। तौलिया से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने बताया था कि अशोक पाल चार जून को बाइक से कुंडेश्वर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद अशोक ने अपने चचेरे भाई मनीराम को फोन करके ओरछा दर्शन करने को जाने की बात कही थी। एमपी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।
घटना की गहनता से जांच-पड़ताल की तो कुछ सुराग हाथ लगे। कड़ियों को जब आपस में जोड़ा गया तो हत्यारों के चेहरे बेनकाब हो गए। अशोक की हत्या किसी और ने नहीं उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी सीताराम पाल निवासी ग्राम सुकलगुवां व उसके मामा के लड़के प्रेमलाल निवासी ग्राम नैकोरा के साथ कराई थी। पुलिस ने आरोपी सीताराम पाल और उसके साथी प्रेमलाल को गिरफ्तार किया। सीताराम ने बताया कि उसका अशोक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अशोक इसमें बाधा बन रहा था। इस कारण से वह दोनों अशोक को रास्ते से हटाने चाहते थे। अशोक की हत्या की योजना में सीताराम ने अपने मामा के लड़के प्रेमलाल को भी शामिल किया।
विज्ञापन
इसके बाद चार जून की रात में अशोक को ओरछा मंदिर जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। ओरछा से लौटते समय बम्हौरी गांव के पेट्रोल पंप के पास सभी ने खेत में बैठकर शराब पी। अशोक को शराब का नशा होने के बाद उन्होंने उसके गमछे को फाड़ा और उसे रस्सी जैसा बनाकर अशोक की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।