फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   guinees book of world record

विश्व रिकार्ड के लिए हो रही मशक्कत

Mon, 09 Nov 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। पौधरोपण कार्य को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए जिले की गौना वन रेंज में पौधे रोपने का कार्य रविवार को भी जारी रहा। देर शाम तक पौधरोपण का कार्य चलता रहा। वहीं, विभागीय अफसरों को जमीन में पानी की नमी नहीं होने के कारण मुश्किल नजर आ रही है, उनको पौधरोपण के साथ-साथ सिंचाई का कार्य भी कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में 1.21 लाख पौधे रोपे जाने हैं। लेकिन, इस बार काफी कम पानी बरसा है, जिससे जमीन में नमी नहीं है। जमीन की ऊपर की परत सूखी है, जबकि अंदर की तरफ मामूली सी नमी है। लेकिन, इस नमी का लाभ आठ फुट के पौधों को नहीं मिल पा रहा है, जिससे वन कर्मियों को पौधरोपण के साथ-साथ सिंचाई का भी कार्य करना पड़ रहा है। इसका असर पौधरोपण पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार को देर शाम तक चीमना वन क्षेत्र में पौधरोपण का कार्य चलता रहा। डीएफओ वीके जैन का कहना है कि जब एक पौधे को दूसरे स्थान पर लाया जाता है, तो पौधे मुरझाने लगते हैं। यह पौध अन्य जिलों से लाई गई है। इस कारण पौधों को तत्काल पानी की जरूरत पड़ रही है। जमीन में नमी की भी कमी है, इन हालात में टैंकर से पौधों की सिंचाई कराई जा रही है। इससे वन कर्मियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्रमिकों की कमी पड़ रही है। एक श्रमिक पौधरोपण का कार्य कर रहा है तो दूसरे को सिंचाई में लगाया गया है। इस तरह से पौधरोपण के कार्य पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों के चेहरों पर दिख रहा तनाव
सूखी जमीन में पौधरोपण कर तो दिया गया है, लेकिन उनके सामने पौधरोपण को सुरक्षित बचाने की मुश्किलें अभी से दिखाई देने लगी हैं। उनका मानना है कि वर्तमान मौसम पौधरोपण के अनुकूल नहीं है। इससे पौधरोपण सवालों के घेरे में आता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed