{"_id":"5ded44b48ebc3e1bb715decf","slug":"grp-arrested-three-mobile-with-thief-lalitpur-news-jhs1544980146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने चोरी के तीन मोबाइल सहित चोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने चोरी के तीन मोबाइल सहित चोर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जीआरपी ने रविवार को रेलवे स्टेशन से एक युवक को चोरी के तीन मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ललितपुर व बीना में चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
रविवार को उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन अपने हमराह अजमत उल्ला व राजकरन सिंह के साथ रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर बीना की ओर यात्री प्रतीक्षालय सीट पर एक व्यक्ति बैठा था, जो पुलिस के आने पर उठकर तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर युवक को पकड़कर पूछताछ की और तलाशी लेने पर उसके पास से तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। उसने अपना नाम थाना कोतवाली ललितपुर के ग्राम सतरवांस निवासी अरविंद कुशवाहा पुत्र धनीराम बताया। उसने ट्रेनों में सीट पर रखे मोबाइल फोन चुराकर बाजार में कम रेट पर बेचने की बात बताई।
उसके पास से 65 हजार रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी पर पूर्व में चोरी के ललितपुर थाना कोतवाली में दो मुकदमे, जीआरपी में चार और बीना जीआरपी में तीन मुकदमे दर्ज हैं।