{"_id":"69b84c75b8ea2d223f024c39","slug":"group-formation-scheme-is-being-implemented-to-make-women-self-reliant-ramratan-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-153207-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही समूह गठन की योजना : रामरतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही समूह गठन की योजना : रामरतन
विज्ञापन
- सरस महोत्सव का हुआ समापन, जनप्रतिनिधियों ने समूह के उत्पादों की तारीफ की
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गिन्नौट बाग में आयोजित सरस महोत्सव का रविवार शाम को समापन हुआ। यहां पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने तैयार किए उत्पाद स्टॉल पर लगाए थे। इस सरस मेले में 43 समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने समूह की महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए।
गिन्नौट बाग में सरस महोत्सव समारोह में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि जिले की सभी महिलाओं को समूह में जुड़कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है, इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों व शहरी क्षेत्र में प्रत्येक परिवार की एक महिला को शामिल करें।
जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए समूह गठन एक उचित माध्यम है। इस सरस महोत्सव की तारीफ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी की है। उन्होंने कहा कि जिले के समूह इसी तरह कार्य करें तो सरकार उन्हें और भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगी। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने कहा कि एनआरएलएम के तहत गठित समूह ने जो स्टॉल लगाए हैं, उनमें आचार, पापड़, मसाला, सिल्क साड़ी, शहद, घी, आर्गेनिक सब्जी, चना दाल, बेसन व सत्तू, गोबर से निर्मित सजावटी सामान आदि बेचे गए। जिन्हें यहां जनता ने काफी पसंद किया। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम रमेश यादव, जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, हरिराम निरंजन, गौरव गौतम आदि मौजूद रहे।