फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Groom's cousin and friend died in the accident

Lalitpur News: हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई और दोस्त की मौत

Wed, 11 Dec 2024 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Groom's cousin and friend died in the accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विवाह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब सड़क दुर्घटना में दूल्हे के चचेरे भाई और उसके मित्र की मौत हो गई। भोजन के बाद दोस्त के पेट में उठे दर्द का इलाज कराने जिला अस्पताल जाते समय बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों की मौत हो गई।
कोवताली अंतर्गत ग्राम गनगौरा निवासी भरत सिंह (40) के चचेरे भाई जितेंद्र की शादी थी। सोमवार को गांव में घर पर विवाह का भोजन चल रहा था। गांव के लोगों सहित नाते-रिश्तेदार शामिल हुए थे। देर तक भरत के दोस्त हरवान (36) निवासी गनगौरा के पेट में दर्द हुआ। भरत और हरवान बाइक से जिला अस्पताल के लिए आ रहे थे। ग्राम सिलगन के पास पुलिया घाट नाला के पास सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक सवार दोनों लोग छिटककर दूर जा गिरे और बाइक व बोलेरो सड़क किनारे खेत में पहुंच गई। टक्कर लगने से बाइक सवार भरत व हरवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक भरत के दो पुत्र व एक पुत्री है, जबकि हरवान के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। दोनों खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गमगीन माहौल में गई बरात : मृतक भरत के चचेरे भाई जितेंद्र की शादी मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम मडिया हरपुरा से तय हुई थी। नौ दिसंबर को भोजन था और मंगलवार को बरात जानी थी। लेकिन, भरत की मौत होने पर घर में मातम छा गया। गमगीन माहौल में मंगलवार को जितेंद्र की बरात बिना गाजे-बाजे के ग्राम मडिया हरपुरा गई और शादी की रस्में निभाईं।

------
गांव में भाई की उठी अर्थी तो मामा के यहां से दूल्हा ले गया बरात : भरत और हरवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद मंगलवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। शाम को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। यहां दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इधर, चचेरे भाई की मौत हो जाने पर परिजन व रिश्तेदारों ने शादी की बाकी रस्में निभाने के लिए दूल्हा जितेंद्र को उसके मामा के घर ग्राम गुरसौरा पहुंचा दिया था। एक तरफ गनगौरा में भरत की अर्थी उठ रही थी तो दूसरी और मामा के घर से जितेंद्र बरात लेकर ग्राम मडिया हरपुरा के लिए निकल रहा था।
--------
कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जांच पड़ताल कराई जा रही है।
अभय नारायण राय, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article