फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gromism will be removed from party

गुटबाजी करने वाले पार्टी से होंगे बाहर

Mon, 20 Jan 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
gromism will be removed from party
मडावरा में सपा के कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते सपा के जिलाध्यक्ष तिलक यादव - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद तिलक यादव का मड़ावरा में प्रथम बार आगमन होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें, जो गुटबाजी करेंगे उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। किसानों के साथ सरकार छलावा कर रही है। किसानों को समय पर किसान बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी ठीक से नहीं मिल पा रहा है। सपा सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाएं सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है, जबकि सत्यता सबको पता है। प्रदेश में अफसरशाही हावी है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं होता। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर, गोलू यादव, पुष्पेंद्र यादव, रणवीर सिंह यादव, नरेंद्र सिंह बुंदेला, पीयूष श्रीवास्तव, मुरली कुशवाहा, शीतल यादव, बाबू सिंह, गोविंद सिंह, छत्रपाल सिंह, देवी यादव, डॉ. रामपाल सिंह, राजू यादव, मुलायम यादव, तुलसी यादव, हरीसिंह यादव, यूनिस खान, संजय खन्ना, प्रकाश नारायन पाल, रामसिंह, वाहिद खान, राजेश दाऊ, शीलचंद अहिरवार, राजेश गंधर्व, रोशन सिंह, रामसिंह लोधी, जावेद खान मौजूद रहे। आभार पुष्पेंद्र सिंह यादव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed