फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Grief Spreads Across Four Villages Following the Deaths of Three Youths

Lalitpur News: तीन युवकों की मौत से चार गांवों में पसरा मातम

Fri, 08 May 2026 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Grief Spreads Across Four Villages Following the Deaths of Three Youths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। ग्राम बस्त्रावन में शादी समारोह के चलते बुधवार रात तक खुशियों का माहौल था। घर में शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही थी और रिश्तेदार जश्न में शामिल थे। बृहस्पतिवार को बरात की तैयारियों के बीच अचानक तीन युवकों की मौत की खबर पहुंची तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद बस्त्रावन, प्रानपुरा, हर्षपुर और रानीपुरा समेत चार स्थानों पर शोक छा गया।
थाना बार क्षेत्र के ग्राम बस्त्रावन निवासी शुभम उर्फ गोलू की शादी समारोह चल रहा था। बुधवार को प्रीतिभोज का आयोजन था, जिसमें मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर अंतर्गत चंदेरी तहसील के ग्राम प्रानपुरा से बुआ पक्ष के लोग मिथुन और धर्मेंद्र समेत अन्य रिश्तेदार शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बरात की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान मिथुन और धर्मेंद्र अपने ममेरे भाई धीरज तथा राजकुमार के साथ बहन के गांव हर्षपुर चले गए। यहां वे अपने बहनोई जगदीश के साथ राजघाट नहर पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय धीरज के नहर में गिरने पर उसे बचाने के प्रयास में मिथुन और धर्मेंद्र भी पानी में कूद गए और तीनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हर्षपुर के साथ विवाह स्थल बस्त्रावन में भी कोहराम मच गया। शादी वाले घर में मातम पसर गया और परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
तालबेहट। नहर हादसे में जान गंवाने वाले मिथुन और धर्मेंद्र अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। मिथुन की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी और उसका एक पुत्र है। वहीं धर्मेंद्र के भी एक पुत्र है। हादसे के बाद दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

मिथुन दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। धर्मेंद्र दो भाइयों और तीन बहनों में बड़ा था। वहीं धीरज दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था।

सीएचसी में मचा कोहराम
नहर हादसे के बाद चार स्थानों पर शोक की लहर दौड़ गई। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ग्राम प्रानपुरा में दो युवकों की मौत की खबर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। वहीं, घटना स्थल ग्राम हर्षपुर में भी लोगों की आंखें नम हो गईं। मिथुन की ससुराल कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम खांदी के मजरा रानीपुरा में होने से वहां भी शोक फैल गया। रिश्तेदार और परिचित परिजनों का हाल जानने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंच गए। यहां एक साथ तीन शव देखकर परिजन बिलख पड़े। महिलाओं के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed