फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   grant seed not received properly

किसानों को अनुदान पर मिला लक्ष्य के सापेक्ष 26 प्रतिशत बीज

Sat, 17 Jul 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
grant seed not received properly
ललितपुर। जिले में खरीफ की बुवाई के लिए कृषि विभाग द्वारा 309078 हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य भले ही तय किया हो, लेकिन किसानों को अनुदान पर मिलने वाला बीज विभाग को नहीं मिल सका है। स्थिति यह है कि कृषि विभाग द्वारा 1045 क्विंटल बीज वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अभी मात्र 279 क्विंटल (26 प्रतिशत) ही मिल सका है। वहीं मूंग, तिल, सोयाबीन का बीज भंडारण केंद्रों पर ही नहीं आया है। इससे किसान बाजार से बीज खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जून माह में 15 से मानसून की दस्तक के साथ खेतों में नमी आने के बाद खरीफ की फसल की बुवाई का समय शुरू हो जाता है। इसके लिए किसानों ने बुवाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग द्वारा खरीफ की फसल बुवाई के लिए लक्ष्य भी तय किया गया है। जिसमें 309078 हेक्टेयर में बुवाई की जाएगी। इसमें 230024 हेक्टेयर में दलहनी, खाद्यान्न 30237 हेक्टेयर और तिलहनी फसलें 48817 हेक्टेयर में बोई जाएंगी। इसमें सबसे अधिक 225730 हेक्टेयर में उड़द की फसल और 28065 में मक्का व अन्य फसलों के लिए भी लक्ष्य तय किया गया।
विज्ञापन

खरीफ की फसल के लिए अनुदान पर ब्लॉक स्तर पर स्थित किसान बीज भंडार से बीज विक्रय किया जाता है। किसानों को जमीन के दस्तावेज व बैंक पासबुक के साथ बीज खरीदना होता है। यहां पर किसानों को बीज के पूरे पैसे जमा करना होता है। जिसके बाद विभाग द्वारा बीज की अनुदान राशि किसानों के खाते में आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन कृषि विभाग के लक्ष्य जारी होने के बाद भी अब तक बीज भंडार केंद्रों पर बीज नहीं पहुंचा है। यहां पर कृषि विभाग द्वारा किसानों को खरीफ की फसलों का 1045 क्विंटल बीज वितरण किया जाना था, जिसके सापेक्ष अभी तक मात्र 279 क्विंटल मात्र ही आया है। इसमें उड़द के बीज का लक्ष्य 74 क्विंटल था, जिसके सापेक्ष तीन गुना अधिक 236 क्विंटल आया है। जिसमें 150 क्विंटल वितरित हुआ है। अभी 136 क्विंटल वितरित किया जाना है, लेकिन समय से बारिश न होने से अरहर का बीज वितरण नहीं हो सका है। इसके अलावा मूंग, तिल व सोयाबीन का बीज अब तक केंद्रों को नहीं मिल पाया है। इससे किसान बाजार से खरीदने को मजबूर हो गए हैं। वहीं अनुदान पर बीज उपलब्ध की योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल सका है।
----
यह है बुवाई का लक्ष्य
फसल अनुदान पर मिलने वाले बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ (क्विंटल में)
उड़द 72 236 क्विंटल
सोयाबीन 814 00
मूंगफली 10 10
तिल 18 00
मूंग 57 00
धान 60 24
अरहर 12 9. 45 किलो
----
अनुदान पर मिलने वाला बीज लक्ष्य के सापेक्ष कम मिला है। इससे अधिक किसानों को बीज नहीं मिल पाया है।
- संतोष कुमार सविता
उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed