{"_id":"67174cf18f2113438c06bffa","slug":"grandfather-strangled-his-six-year-old-step-grandson-with-a-rope-in-lalitpur-2024-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी दादा की काली करतूत: रस्सी से घोंट दिया छह साल के पोते का गला, संपत्ति बनी मौत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी दादा की काली करतूत: रस्सी से घोंट दिया छह साल के पोते का गला, संपत्ति बनी मौत की वजह
Tue, 22 Oct 2024 12:28 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर/तालबेहट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर/तालबेहट
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:28 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक दादा ने अपने सौतेले पोते को रस्सी से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
पूराकलां क्षेत्र के ग्राम पंचायत उगरपुर के मजरा गौदवर में रविवार रात दादा ने छह वर्षीय सौतेले पोते की रस्सी से गला घोंटकर हत्याकर दी। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी अपने सौतेले पोते को संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहता था। इसको लेकर घर में अक्सर विवाद भी होता था। हत्यारोपी दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रस्सी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
मजरा गीदवर निवासी माया ने बताया कि रविवार शाम 6:30 बजे अपने पति रोहित अहिरवार और सास सुमन के साथ पूरा बिरधा सामान खरीदने के लिए गई थी। घर पर उसका ससुर प्रीतम अहिरवार और बेटा मोहित थे। रात करीब 8:30 बजे बाद तीनों घर लौटे। माया अपने कमरे में पहुंची। उसने बेटे मोहित के ऊपर से चादर हटाया तो देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ा है।
विज्ञापन
उसके कान और नाक से खून बह रहा था। गले पर रस्सी कसने के भी निशान थे। यह देखकर माया बदहवास होकर चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इस बीच उसका ससुर प्रीतम और सास सुमन भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी ससुर प्रीतम को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी मो. मुश्ताक ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन