फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gram samuh pipe line not usefull for villagers

ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना का ग्रामीणों को लाभ नहीं

Wed, 17 Jun 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
gram samuh pipe line not usefull for villagers
सूखा पड़ा कुआं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकासखंड तालबेहट के ग्राम नत्थीखेड़ा में करोड़ों रुपये की लागत से बनी नत्थीखेड़ा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव में एक वर्ष पहले नल तो लगा दिए गए, लेकिन घरों तक पानी अभी नहीं पहुंचा है। इससे गांव वालों को पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन जल निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। योजना पर 29 करोड़ रुपये खर्च हो गए, परंतु ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों को या हैंडपंप या फिर कुएं से पानी भरना पड़ रहा है। हैंडपंप पर पानी के लिए काफी भीड़ लग जाती है, जिससे सोशल डिस्टेंस का पालन करना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं को काफी दूर-दूर तक पानी भरने जाना पड़ रहा है। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्राम हसारकलां के पहाड़िया की नईबस्ती की महिलाओं को काफी दूरी कुएं से तक पानी भरना पड़ रहा है। कुएं का पानी भी रसातल में चला गया है, जिससे इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए नलों के कनेक्शन किए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा तीन सौ रुपये प्रति कनेक्शन लिए गए, जबकि निशुल्क कनेक्शन दिए जाने थे। योजना वर्ष 2014 में 29.34 करोड़ रुपये की योजना को शासन से स्वीकृति मिली थी। ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के तहत 12 गांव नत्थीखेड़ा, कंधारी खुर्द, खुराखुर्द, झांवर, कंधारीकलां, हिंगोरा कलां, चुरावनी, हंसारकलां, ऐवनी, करेंगा, विजयपुरा विरधा शामिल किए गए हैं। कई गांवों में अभी तक पाइप लाइन बिछाई नहीं गई और जिन गांवों में पाइपलाइन बिछाई गई है, वहां घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम हसारकलां, लक्ष्मणपुरा और नीचे का मोहल्ला में जिनके नल कनेक्शन करीब तीन महीने पहले किए गए थे, उनके यहां मुश्किल से दो ही बार नलों में पानी आया है, वह भी मात्र एक घंटे के लिए। जल निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन

किसी ग्रामीण से कनेक्शन का पैसा नहीं लिया जा रहा है। जो भी पैसा लिया जा रहा है, उसकी रसीद दी जा रही है। यदि कहीं पानी नहीं आ रहा है तो उसे दिखवाकर सभी के लिए पानी की आपूर्ति कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण कुट्टी, परियोजना प्रबंधक, जल निगम

पानी टंकी

पानी टंकी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed