फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   GPs will digital electronic services

ग्राम पंचायतों में इलेक्ट्रानिक सेवाएं डिजिटल मिलेंगी

Thu, 28 Apr 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
GPs will digital electronic services
gps meet, lalitpur news - फोटो : amar ujala
ललितपुर। जनपद में कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के लिए जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि ग्राम पंचायतों में इलेक्ट्रानिक सेवायें ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में डीएम डा. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में सीएससी संचालकों को कार्यशाला में बताया गया कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा ऑनलाइन सेवाएं ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित जनसेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदान किए जाने की योजना संचालित की जा रही है।
विज्ञापन


लखनऊ से आए यूपी कोऑर्डिनेटर सीएससी लिमिटेड अविनाश सिंह एवं अनुराग सिंह ने इन केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं के बारे विस्तार से बताया। कहा कि सीएससीटू जीरो सेवा के तहत एक पंचायत एक सीएससी के माध्यम से ढाई लाख ग्राम पंचायतों में इलेक्ट्रानिक सेवाएं ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि इन सेवाओं को सफलतापूर्वक ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए पूर्व से ही स्वान, एसएसडीजी, ई-डिस्ट्रिक तथा अन्य सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित आधारभूत संरचना का उपयोग किया जाएगा। जनपद स्तर पर ई-गवर्नेंस सोसायटी (डीईजीएस) को जिला प्रशासन के अधीन और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा। सीएससी पोर्टल पर एक स्थान पर जीटूसी तथा बीटूसी सेवायें उपलब्ध रहेंगी।

एक सुरक्षित प्रीपेड वॉलेट मैनेजमेंट के तहत इसका संचालन होगा। कॉमन सर्विस सेंटर पर उपलब्ध सेवाओेें की जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय रेल की विभिन्न सेवायें भी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही पैन कार्ड आवेदन पत्र की सेवाएं, पासपोर्ट आवेदन की सेवाओं के साथ ही इनकम टैैक्स रिटर्न दाखिल करने की सुविधा भी इन सीएससी सेंटरों पर उपलब्ध होगी। 


इन डिजिटल लॉकरों की सेवाएं लेकर लोग अपने महत्वपूर्ण रिकॉडर्स, प्रमाण पत्रों तथा अभिलेखों को सुरक्षित रख सकेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, एसडीएम रमेश चंद्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शक्ति अग्रवाल, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अर्पित जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed