फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Government vehicle carrying dead body stopped villagers kept pushing it for half an hour in Lalitpur

Lalitpur: शव लेकर पहुंचा सरकारी वाहन हुआ बंद, आधे घंटे तक धक्का मारते रहे ग्रामीण

Sun, 29 Dec 2024 08:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Dec 2024 08:55 PM IST
सार

गांव के लोगों ने वाहन को धक्का देकर चालू करवाने का प्रयास किया लेकिन वह चालू नहीं हुआ। करीब आधा घंटा प्रयास करने के बाद वाहन स्टार्ट हो सका।

विज्ञापन
Government vehicle carrying dead body stopped villagers kept pushing it for half an hour in Lalitpur
धक्का मारते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शव वाहन को ग्रामीण धक्का देकर स्टार्ट कराने का प्रयास कर रहे हैं। मामला थाना पाली के ग्राम पटऊआ का 28 दिसंबर का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


थाना पाली के ग्राम पटऊआ में जिला अस्पताल का सरकारी शव वाहन झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर दुर्घटना में मृत हुए जसवंत निवासी ग्राम पटऊआ की मौत होने के बाद हुए पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचा। यहां शव को मृतक के घर पर उतारकर जब शव वाहन वापस लौटा तो वह बंद हो गया। शव वाहन चालक के तमाम प्रयास के बाद भी वाहन चालू नहीं हुआ। तब वाहन चालक ने ग्रामीणों से मदद मांगी। 

विज्ञापन


गांव के लोगों ने वाहन को धक्का देकर चालू करवाने का प्रयास किया लेकिन वह चालू नहीं हुआ। करीब आधा घंटा प्रयास करने के बाद वाहन स्टार्ट हो सका। वहीं शव वाहन के बंद होने को लेकर बताया जा रहा है कि जब शव को मृतक के घर उतारकर वाहन वापस लौट रहा था तब वह कीचड़युक्त सड़क में फंस गया था। जिसे निकालने के लिए गांव के लोगों से धक्का दिलाया गया था। सरकारी शव वाहन को गांव के लोगों द्वारा धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सरकारी व्यवस्था पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed