फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   goverment employee

सरकारी विभागों पर 9.57 करोड़ का बिजली बिल बकाया

Tue, 05 Jul 2016 01:18 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Tue, 05 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
goverment employee
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा आम उपभोक्ताओं से हर माह विद्युत वसूली के लिए दबाव बनाया जाता है, विद्युत वसूली के दौरान मात्र पांच हजार रुपये तक के बकाए पर ही कनेक्शन काट दिया जाता है, जबकि सरकारी विभागों पर लाखों रुपये बकाया होने के बाद भी उन पर विभाग की मेहरबानी बनी हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद में सभी प्राइमरी स्कूलों समेत सभी सरकारी विभागों पर 9.57 करोड़ रुपये विद्युुत बकाएदारी चल रही है। यदि विभाग यही बकाया वसूल ले तो कम से कम एक माह का लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


जनपद में प्राइमरी स्कूल समेत कुल 991 सरकारी कार्यालयों व आवासों द्वारा बिजली का उपभोग किया जा रहा है। अधिकांश सरकारी विभाग ऐसे हैं, जहां खपत अधिक होने के बाद भी मात्र एक से दो किलोवाट लोड पर कनेक्शन जारी किए गए हैं। जबकि बहुत से विभाग तो ऐसे हैं, जिनमें एसी, कूलर जैसे अधिक लोड वाले विद्युत उपकरण चल रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग द्वारा इन सरकारी विभागों में जाकर खपत के सापेक्ष आंकलन कर लोड नहीं बढ़ाए गए हैं। यहां तक तो ठीक है कई सरकारी विभागों में तो आज भी पुरानी प्रणाली के काले विद्युत मीटरों से ही रीडिंग लेकर बिल बनाए जाते हैं। ऐसे अधिकांश सरकारी विभागों द्वारा लाखों रुपये की बकाएदारी होने के बाद भी बिलों का भुुगतान करने में विलंब किया जाता है, लेकिन सरकारी विभाग होने के नाते इनके विद्युत कनेक्शन नहीं काटे जाते हैं और न ही इन कनेक्शनधारी विभागों पर कोई विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। बिजली विभाग द्वारा इन सरकारी विभागों पर कार्रवाई करना तो दूर लाखों रुपये विद्युत बकाया भी कई सालों तक अटका रहता है। यदि बिजली विभाग के आंकड़ों का आंकलन किया जाए तो जनपद में 245 सरकारी विभागों पर 4 करोड़, 7 लाख,13 हजार 541 रुपए, 746 प्राइमरी स्कूलों पर 4 करोड़, 80 लाख 74 हजार 171 रुपए बकाया बताया गया है। प्राइमरी स्कूलों को मिलाकर सभी 991 सरकारी कार्यालय व आवास पर कुल 9.57 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है।
विज्ञापन



सरकारी विभागों से बकाया वसूलने के लिए समय समय पर पत्राचार किया जाता रहा है। कम लोड वाले कनेक्शनों की जांच कर खपत के अनुसार लोड़ बढ़ाया जाएगा।
अखिलेश कुमार वर्मा  उपखंड अधिकारी प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed