{"_id":"696552688bda74051b02a418","slug":"good-news-city-roads-to-be-revamped-city-to-shine-with-rs-5178-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-149701-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : शहर की सड़कों का होगा कायाकल्प, 51.78 करोड़ से चमकेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : शहर की सड़कों का होगा कायाकल्प, 51.78 करोड़ से चमकेगा शहर
विज्ञापन
- नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से 230 प्रस्ताव किए पारित
- हाईवे से जेल चौराहा व घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक सड़क का होगा चौड़ीकरण
- सर्दी में कंबल वितरण न होने पर सभासदों ने किया हंगामा
- मछली मार्केट में टिनशेड, चहारदीवारी व मरम्मत कार्य का प्रस्ताव निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में शहर में नाला निर्माण, सीसी सड़क, गोशाला के लिए जमीन उपलब्ध कराने सहित शहर में विकास कार्यों के लिए 51.78 करोड़ का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया। इसमें शहजाद नदी पर बंध और घाटों का निर्माण भी करीब एक करोड़ की लागत से बनाने का प्रस्ताव शामिल है। इस दौरान सदस्यों ने सर्दी के मद्देनजर कंबल खरीद का मामला उठाया तो ईओ ने सदस्यों से सूची मांग ली, इस बात को लेकर सदस्यों ने जमकर विरोध किया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कहीं उन्हें कंबल चोर न बना देना। मामला तूल पकड़ने पर पालिकाध्यक्ष ने सदस्यों को समझाकर मामला शांत किया।
नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने सोमवार को पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक की। जिसमें सदस्यों ने विकास कार्यों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए सहमति जताई। प्रस्ताव 1402, जो कि वार्ड संख्या 22 मोहल्ला नदीपुरा में मछली मार्केट में टिनशेड, चहारदीवारी व मरम्मत कार्य का पेश किया गया तो सदस्यों ने अपनी आपत्ति लगा दी। नतीजा इस प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया। अन्य 230 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सभासद आलोक जैन मयूर ने अध्यक्ष से कहा कि सर्दियां खत्म हो रही हैं और अभी तक कंबल वितरण नहीं किया गया। इस पर ईओ ने कहा कि सभासद अपनी सूची उपलब्ध करा दें तो उसके अनुसार कंबल खरीद की जाएगी। इतना सुनते ही सभासदाें ने विरोध जताते हुए हंगामा करते हुए कहा कि क्या गर्मियों में कंबलों का वितरण किया जाएगा। कुछ सभासद ने दो टूक कह दिया कि जनता की नजर में कहीं उन्हें कंबल चोर न बना देना। इस पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मामला तूल पकड़ते देख पालिकाध्यक्ष ने सदस्यों को आश्वासन देकर शांत कराया। सभासदों ने बैठक में प्रशासक के कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच की मांग भी उठाई।
000000000
...जब निजी अस्पतालों से चार्ज न वसूलने का विधायक का पत्र ईओ ने सुनाया
बोर्ड बैठक के दौरान ईओ दिनेश चंद्र विश्वकर्मा ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा का संस्तुति पत्र पढ़ते हुए कहा कि इसमें उन्होंने निजी अस्पतालों से चार्ज न लेने की अपील की है, इस पत्र पर सदस्यों ने कहा कि उपचार में किसी को छूट नहीं मिलती है। यदि विधायक के माध्यम से पत्र आया है तो वह अस्पताल संचालक का पुराना बकाया जमा करा दें, इसके बाद आगे उनके पत्र पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
00000
पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों का मुद्दा उठा
सभासदों ने शहर में जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कोई ऐसी सड़क नहीं जो खुदी न पड़ी हो। जल निगम को खोदी गई सड़कों को पहले सही कराना चाहिए। इसी दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान की चर्चा शुरू हो गई तो सभासदों ने कहा कि एक बार में ही अतिक्रमण हटवा दिया जाए। आए दिन अभियान चलाकर तोड़फोड़ करने से दुकानदार के साथ जनता को भी परेशान होना पड़ता है। सभासदों ने आगामी गर्मियों में पेयजल की व्यवस्था के लिए टीमें बनाने की मांग रखी। सभासदों ने कहा कि यदि जल निगम द्वारा टंकियों का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो शहर में पेयजल की व्यवस्था के लिए शासन को पत्राचार किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
चेयरमैन के शपथ ग्रहण में 5.85 लाख हुए खर्च
नगर पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन के शपथ ग्रहण समारोह में कुर्सी, पंडाल, मिष्ठान, फूल, बुके, डेकोरेशन, चाय-नाश्ता एवं भोजन, पानी आदि की व्यवस्था के व्यय के लिए 5.85 लाख रुपये का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में पेश किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
-- -- -- -- -- -- --
ये सभासद रहे मौजूद
सभासद सोन सिंह यादव, मिथलेश करन कुशवाहा, मोहिनी विवेक दरौनिया, पुष्पा अरविंद राजा, जानकी प्रसाद, रजनी अमरदीप रजक, उदयप्रताप यादव, अशोक कुमार पंथ, अफजुल रहमान, मो. मुस्तफा खां, दीपा विनोद कुशवाहा, सविता गिरधारी कुशवाहा, पूजा आनंद यादव, मनमोहन चौबे एड., शिवानी अमित कुशवाहा, कुंदन पाल, आलोक कुमार जैन मयूर, कीर्ति अमित नायक, जगदीश यादव, रामकिंकर पटैरिया, मो. अब्दुलवारी, फरजाना बानो, रमेश कुमार उर्फ गांधी, धर्मवीर कुशवाहा, गिरीश पाठक, कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, अवर अभियंता निधि पांडेय आदि उपस्थित रहे।