फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Golden cards are not being made due to incorrect data of 16 thousand eligible persons.

Lalitpur News: 16 हजार पात्रों का डाटा ठीक न होने से नहीं बन पा रहे गोल्डन कार्ड

Wed, 15 Jul 2026 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Golden cards are not being made due to incorrect data of 16 thousand eligible persons.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में 16018 पात्रों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कारण इनका डाटा अपडेट नहीं हो पा रहा है। इनमें कुछ तो ऐसे भी हैं, जिन्हें उपचार की आवश्यकता है। कार्ड न होने से परेशानी झेल रहे हैं।
जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में निशुल्क उपचार की सुविधा से कई पात्र परिवार चयनित से वंचित हो गए थे। इस पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना संचालित की गई थी। इसमें 26,593 लोगों को जोड़ा गया था। इसमें 16,018 पात्रों का डाटा गलत हो गया है। इन सभी की जन्मतिथि गलत अंकित है। साथ ही पति व पिता का नाम नहीं है। इससे पात्रों का चयन नहीं हो पा रहा है। कार्ड बनवाने के लिए पहुंचने पर जन्मतिथि गलत पाई जा रही है। इससे गोल्डेन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। गोल्डेन कार्ड धारकों को ही बीमा योजना का लाभ मिल पा रहा है।
विज्ञापन



---
फैक्ट फाइल
आयुष्मान योजना के पात्र - 478808
बनाए गए गोल्डन कार्ड संख्या- 318356
उपचार करा चुके लाभार्थी - 39714
मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना - 26593
डाटा में फंसे पात्र - 16018
---
16018 लोगों की जन्मतिथि एक व पिता और पति का नाम न होने से पात्रों का गोल्डेन कार्ड नहीं बन जा पा रहा है। डाटा सुधार के लिए दो बार पत्राचार किया है। डाटा ठीक होने पर कार्ड बनाए जाएंगे। - डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed