फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Goat and calf die after falling off electric wire

बिजली का तार टूटकर गिरने से बकरी और बछड़े की मौत

Tue, 03 Mar 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Goat and calf die after falling off electric wire
मड़ावरा। मड़ावरा के मोहल्ला साबिर कॉलोनी में मकानों के ऊपर से निकली 11 हजार केवी की विद्युत लाइन का तार टूटने से बकरी और बछड़े की मौत हो गई। तार टूटने की खबर विद्युत कर्मियों को दी गई। इस पर बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे तथा बिजली सप्लाई बंद कराई। कॉलोनी से गुजरी 11 हजार हजार केवी की लाइन से पूर्व में हादसे हो चुके हैं। फिर भी प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मकानों से ऊपर से निकली बिजली लाइन नहीं बदली जा रही है। 11 हजार केवी की लाइन को और कहीं शिफ्ट करने की मांग ग्रामीणों ने फिर से की है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौरीशंकर सोनी ने लोगों से बात कर स्थिति का जायजा किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने की मांग की। इस संबंध में बिजली विभाग के अवर अभियंता एसपी सिंह ने कहा कि विद्युत लाइन बहुत पहले से इसी मार्ग से निकली हुई है। लाइन मकान बनने से पहले डाली गई थी। दूसरी जगह से 11 हजार केवी की लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट बनाकर विभाग को दे दिया गया है। फसल कटने के बाद उम्मीद है कि काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed