फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Give the farmers rehabilitate plot

किसानों को दें पुनर्वास प्लाट

Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Give the farmers rehabilitate plot
किसानों को दें पुनर्वास प्लाट - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को निर्माणाधीन जमरार बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनर्वास स्थल पर तैयार 60 प्लाट किसानों को आवंटित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील महरौनी के ग्राम क्योलारी के पास जमरार नदी पर बन रहे बांध का कार्य 2012 में शुरू हुआ था। बांध की लंबाई तीन किमी से अधिक है। बांध के अधीन बायीं नहर की लंबाई 13.20 किमी तथा दायीं मुख्य नहर की लंबाई 3.80 किमी प्रस्तावित है। इससे 3,141 हेक्टेयर फसल की सिंचाई संभव हो सकेगी। बांध के काम का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार को अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड माताटीला अविनाश मिश्रा ने बताया कि इस परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जमरार बांध परियोजना के निकट क्योलारी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। साथ ही कहा कि बांध के नाले की खुदाई निर्धारित नक्शे के अनुसार कराई जाए। ब्लास्टिंग से होने वाली मकानों की क्षति को भी पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि एसडीएम शीघ्र ही मौके का मुआयना कर ग्रामवासियों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। मुआवजे का वितरण निर्धारित नियमों के अनुसार होगा। उन्होंने सिंचाई खंड द्वारा जमरार बांध से प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु बनाए गए पुनर्वास स्थल को देखा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 116 लोगों को प्लाट का आवंटन किया जाना है, जिसमें से 60 प्लाट बनकर तैयार हैं। इस पर डीएम ने प्लाट तत्काल आवंटित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed