{"_id":"67cc97bd1d38cef9e409fd7c","slug":"give-opportunities-to-women-by-removing-the-difference-between-words-and-actions-archana-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-131146-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथनी व करनी में अंतर दूर कर नारी को दें अवसर : अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथनी व करनी में अंतर दूर कर नारी को दें अवसर : अर्चना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास भवन में गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने महिलाओं को कानून में मिले अधिकारों के विषय में अवगत कराया। साथ ही महिला सशक्तीकरण, समानता और उनकी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक भागीदारी के महत्व को बताया। महिलाओं को सम्मानित किया गया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने कहा कि शिक्षा की ताकत से ही महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार नारी सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। अब समाज को भी कथनी और करनी का अंतर समाप्त कर नारी को अवसर की समानता देनी होगी।
उन्होंने कहा कि नारी की रक्षा व सम्मान के लिए माता-पिता अपने बेटों को अच्छे संस्कार दें, ताकि वह घर से बाहर जाकर बेटियों के प्रति अच्छा भाव रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि घरों में महिलाओं व बेटियों के प्रति अपने विचारों व व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, जिला सेवा योजना अधिकारी आकांक्षा यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशबू ,रुचि बुंदेला आदि मौजूद रहे।