फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   girl died, truck hit

ट्रक की चपेट में आने से बालिका की मौत

Wed, 07 Jul 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
girl died, truck hit
तालबेहट/कड़ेसराकलां। राजमार्ग पर सड़क पार कर रही एक सात वर्षीय बालिका की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। बालिका परिवार के साथ सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम पवा निवासी सिरनाम पाल के एक पुत्र और दो पुत्रियां थीं। मंगलवार को वह परिवार सहित मजदूरी के लिए बाहर जा रहा था। राजमार्ग पर राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने वाले रास्ते से जब वह लोग सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहे थे, उसी समय ललितपुर से झांसी की ओर तेज गति से जा रहे एक ट्रक की चपेट में उसकी बड़ी पुत्री पूनम (7) वर्ष आ गई । मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों की चीखपुकार मच गई। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कोतवाली में खड़ा करवा दिया। इस घटना से बालिका की मां की हालत काफी खराब हो गई है।
विज्ञापन

मां, पूनम दीदी कहां है
तालबेहट। सिरनाम पाल के मासूम पुत्र को शायद यह पता नहीं है कि उसकी बहन पूनम अब इस दुनिया में नहीं है। इससे अंजान मासूम भाई कोतवाली के बाहर बैठी अपनी बेसुध मां के सामने बार-बार यही सवाल पूछ रहा था कि मां पूनम दीदी कहां है। जिस पर आस पास खड़े लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed