{"_id":"5d1659f18ebc3e3cdf12fc79","slug":"girl-and-lady-die-in-accident-lalitpur-news-jhs142359949","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को बस ने रौंदा, ट्रैक्टर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को बस ने रौंदा, ट्रैक्टर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा को बस ने रौंदा, ट्रैक्टर से महिला की मौत
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में पत्राचार कोर्स के माध्यम से बीए की परीक्षा देने आ रही महरौनी की एक छात्रा की बस से उतरते समय बस के पिछले पहिए की चपेट में आने से मौत हो गई। अन्य हादसे में एक महिला की ट्रैक्टर से टकराकर मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।
महरौनी कस्बा निवासी मिनी जैन (25) पुत्री कमलेश जैन राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के अंतर्गत नेहरू महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा दे रही थी। शुक्रवार को हिंदी का पेपर था। मिनी जैन महरौनी से ललितपुर जाने के लिए करीब बारह बजे धौरीसागर बस में सवार हो गई और लगभग एक बजे नेहरू महाविद्यालय के पास पहुंची। बस धीमी होने पर जैसे ही छात्रा बस के आगे के गेट से उतरी, अचानक बस चालक से बस की स्पीड बढ़ा दी और छात्रा संभल नहीं सकी। नीचे उतरते समय बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई और बस उसे रौंदती हुई आगे बढ़ गई।
हालांकि, आसपास के लोगों के चिल्लाने पर बस आगे जाकर रुक गई। लोगों ने पास में जाकर देखा तो छात्रा बुरी तरह से घायल थी और उसने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह देख आसपास के कुछ लोगों ने एंबुलेंस और डायल 100 पुलिस को फोन किया, लेकिन एंबुुलेंस मौके पर नहीं पहुंची और काफी देर तक डायल 100 भी नहीं पहुंची। तब तक किसी ने छात्रा के पास मिले मोबाइल नंबर से उसके भाई को फोन किया। एक व्यक्ति ने छात्रा को ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर जाकर घटना स्थल का मुआयना किया और बस को कब्जे लेकर कोतवाली परिसर में रखवा दिया। जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा चार भाइयों में इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने बताया कि जिस बस से छात्रा ललितपुर आ रही थी, उसी बस का पिछला पहिया छात्रा के ऊपर चढ़ने से उसकी मौत हुई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है और दोषी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिले में सड़क दुर्घटनाओं और फांसी लगाने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 17 की मौत हो चुकी है।
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोंखरा व बिरारी के बीच शादी समारोह से पति व पुत्र के साथ वापस लौट रही बाइक पर सवार महिला की ट्रैक्टर से टकराने से मौत हो गई। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम अस्तौन निवासी महिला इमरत (40 वर्ष) पत्नी पप्पू वंशकार अपने पुत्र संजय के साले की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पुत्र व पति के साथ ललितपुर के ग्राम मैलवारा आई थी। शुक्रवार को बारात लौटने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर जा रही थी। दोपहर में वह ग्राम बिरारी व खोंखरा के बीच पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी बाइक के आगे बिजली का खंभा लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक बाइक की ओर मुड़ गया, जिससे बाइक खंभे से जा टकराई और तेज रफ्तार बाइक से पीछे बैठी महिला खंभे से जा टकराई और नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसके पुत्र व पति तत्काल उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर उसके अन्य परिजन व रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुला हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फांसी लगाकर दी जान
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां में एक ग्रामीण ने खेत पर जाकर रात्रि में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम डोंगराकलां निवासी सत्यभान सिंह (48) पुत्र बृजसिंह ने देर रात जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद सो गए, तो उक्त व्यक्ति रात में कब बाहर निकल गया, किसी को भनक तक नहीं लगी और उसने गांव के बाहर खेत में जाकर एक आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह खेत से गुजरने वाले ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो उसकी जानकारी परिजनों को दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नाराहट एसओ ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने एक दिन पहले भी फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार उसे ऐसा करने से रोक लिया था। देर रात उसने खेत में जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
करंट से बालक की मौत
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बरौदा स्वामी निवासी 15 वर्षीय पुष्पेंद्र शुक्रवार को दोपहर में करीब दो बजे करंट लगने से आहत हो गया। यह देख परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सालय में उसे पोस्टमार्टम कराने को कहा गया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और बालक को अपने साथ ले गए।