फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Girl accused of physical exploitation on the pretext of marriage

Lalitpur News: युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

Fri, 02 Feb 2024 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Girl accused of physical exploitation on the pretext of marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना तालबेहट अंतर्गत एक गांव की युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि आठ मई 2022 को उसकी एक युवक से बात हुई थी। 21 मई को वह उसे शादी का झांसा देकर गाड़ी में बैठाकर माताटीला ले गया। यहां कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया और वापस उसे कॉलेज छोड़ गया। 30 मई 2023 को आरोपी दूसरी बार गाड़ी में लेकर गया और दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी को कहा तो मना कर दिया। उसकी आपत्तिजनक फोटो आरोपी के मोबाइल में है, जिसको ढाल बनाकर उस पर दबाव बना रहा है। शादी की जिद करने पर उक्त फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। 31 जनवरी को वह महिला थाना तालबेहट गई तो यहां उसका प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया। बृहस्पतिवार को वह परिजनों के साथ बाइक से ललितपुर आ रही थी तो ग्राम नदनवारा के पहले आरोपी ने साथियों के साथ रास्ता रोक लिया। धमकी दी कि शिकायत की तो वह उसकी अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर देगा और मां-बाप को कार से कुचलकर मार डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed