फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ghore nala, bridge broken

झोरे नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया बनी परेशानी का सबब

Fri, 13 Aug 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghore nala, bridge broken
पुल में गड्डे में भरे पानी से निकलता युवक - फोटो : LALITPUR
कारीटोरन। ब्लॉक बिरधा के ग्राम बरखिरिया गांव में झोरे नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही की समस्या खड़ी हो गई है। यदि पुलिया की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो यह कभी भी धसक सकती है।
विज्ञापन

ग्राम बरखिरिया में शंकर जी के मंदिर के पास झोरे नाले की पुलिया बनी हुई है। पुलिया बहुत ही पुरानी होने से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। पुलिया और सड़क ऊपर-नीचे हो गई है, इससे वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही है। जब बारिश होती है तो जोखिम भरा रास्ता हो जाता है।
विज्ञापन

गांव की पुलिया काफी पुरानी है। यदि पुलिया की समय रहते मरम्मत कराई जाती है तो शायद यह क्षतिग्रस्त नहीं होती।- शुभम वाजपेई
ग्राम पाचौनी की मुख्य सड़क भी खराब हो गई है। अब गांव की क्षतिग्रस्त पुलिया ने परेशानी बढ़ा दी है।- कुंदन परिहार
बारिश में सड़क की मिट्टी धस गई है, जिस कारण पुलिया सड़क से काफी ऊंची नजर आ रही है। इस तरह की समस्या बड़ी विकट हो गई है। चार पहिया वाहन निकलना बंद हो गए हैं।-सीताराम झा
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिया की मरम्मत की मांग बहुत पहले ग्रामीणों ने की थी लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जिस कारण पुलिया यह हालत हो गई है।-शिवशंकर तिवारी

पुल हुआ खस्ता हाल

पुल हुआ खस्ता हाल- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed