{"_id":"b2a1c875a9155f44c672acba5dfac1c0","slug":"getting-eight-hours-of-power-disruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आठ घंटे ठप रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे ठप रही बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गल्ला मंडी स्थित 66 केवीए विद्युत उपकेंद्र में स्थापित फीडर नंबर 1, 3, 4, 5, नेहरू नगर, चंदेरा, राजघाट व देवगढ़ फीडरों के माध्यम से शहर समेत सात दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति देकर रोशन किया जाता है। शहर में अधिकांश फीडरों की बिजली फाल्ट होने के कारण घंटों बाधित बनी रहती है, लेकिन सबसे बुरी स्थिति फीडर नंबर एक की है। इस फीडर को खासतौर पर शाम के समय लगातार दो घंटे बिजली मिल जाए तो इससे जुड़े उपभोक्ता अपने को धन्य मानते हैं। कभी फाल्ट के नाम पर तो कभी ओवरलोड के नाम पर इस फीडर की बिजली काटी जा रही है, इससे मुहल्ला इलाइट चौराहा, रामनगर, वंशीपुरा, बसंत बिहार कॉलोनी, पिसनारी मोहल्ला, झांसीपुरा, कसाईमंडी, अजीतापुरा, लकडय़ापुरा, बड़ापुरा, सरदारपुरा व तलैयापुरा मुहल्लों की बिजली प्रभावित बनी रहती है।
बुधवार की शाम करीब पांच बजे रोस्टिंग के बाद रात साढ़े आठ बजे मात्र कुछ पलों के लिए ही बिजली आई, लेकिन दस मिनट बाद ही मुहल्ला अजीतापुरा में स्थापित ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में आंतरिक खराबी के चलते आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद मुहल्ले वासियों द्वारा विद्युत विभाग को बिजली गुल होने की जानकारी दी गई, लेकिन देर रात तक विद्युत कर्मियों द्वारा ट्रांसफार्मर में खराबी का हवाला देकर टाल मटौल की जाती है। इसके बाद देर रात करीब एक बजे ट्रांसफार्मर की खराबी सुधारकर आपूर्ति सुचारु की जा सकी। लगातार आठ घंटे आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन