{"_id":"660b1c03608f707dbb041c75","slug":"gave-gifts-to-new-children-fed-sweets-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-112628-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नए बच्चों को दिए उपहार... खिलाई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नए बच्चों को दिए उपहार... खिलाई मिठाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नए शैक्षिक सत्र में सोमवार से परिषदीय विद्यालयों का संचालन शुरू हुआ। नए सत्र का पहला दिन विद्यालयों में उत्सव की तरह मनाया गया। यहां नवीन प्रवेश लेने बच्चों को पहले दिन विद्यालय में आने पर पेन, पेंसिल व कॉपी उपहार के रूप में वितरित की गई तो मिठाई भी खिलाई।
जनपद में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। कक्षा एक से आठवीं तक के रिजल्ट वितरित होने के बाद सोमवार से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक व शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित अन्य स्टाफ उत्साह से लबरेज दिखे। कक्षा में शैक्षिक कार्य के दौरान शिक्षिक-शिक्षिकाओें ने भी नए बच्चों को विशेष स्नेह दिया।
-- -- -- -
स्कूल के उत्कृष्ट छात्रों को किया गया पुरस्कृत
वार्षिक परीक्षा में कक्षा और विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को नए शैक्षिक सत्र में पहले दिन प्राथमिक विद्यालय जामुनधानाखुर्द, प्राथमिक विद्यालय खड़ेरा, प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में पुरस्कृत किया गया। उन्हें मेडल और शील्ड दिया गया। उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
-- -- --
फोटो-18
कबूतरा समुदाय के लोगों ने बच्चों को दिलाया स्कूल में प्रवेश
ब्लॉक जखौरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कबूतरा बस्ती रघुनाथपुरा में सोमवार को नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन नामांकन मेला आयोजित किया गया। इसमें ग्राम रघुनाथपुरा के लोगों के साथ साथ यहां स्थित कबूतरा बस्ती के कबूतरा समुदाय के लोगों ने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और शिक्षित करने के लिए विद्यालयों में दाखिला कराया। विद्यालय प्रशासन ने कबूतरा समुदाय के बच्चों का स्वागत किया।
-- -- -- --
नए शैक्षिक सत्र में विद्यालयों में पहले दिन नामांकन मेले आयोजित किए गए। नवीन प्रवेश पाने वाले बच्चों को उपहार देकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इसके साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाने को प्रेरित कर रहे हैं।
हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी