{"_id":"66f86c8ccd5d73bfb90c7229","slug":"gates-worth-lakhs-being-built-on-potholed-roads-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-121578-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गड्ढेदार सड़कों पर बन रहे लाखों के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गड्ढेदार सड़कों पर बन रहे लाखों के द्वार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों का हाल किसी से छिपा नहीं है। अधिकांश प्रमुख सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। पालिका प्रशासन इन सड़कों की मरम्मत की जगह 63 लाख रुपये से नौ स्वागत द्वार बनवाने में जुटी है।
शहर में सौंदर्यीकरण के लिए प्रमुख मार्गों पर नौ स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। इन द्वारों के नाम महापुरुष व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ख्याति प्राप्त लोगों के नाम पर रखे जा रहे हैं। इन स्वागत द्वार के निर्माण पर नगर पालिका परिषद लगभग 63 लाख रुपये खर्च कर रही है, जबकि सड़कों की दशा खस्ताहाल है।
नगर में अन्य मार्ग तो दूर राज्यमंत्री आवास मार्ग की वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया का निर्माण नहीं किया जा रहा है। सदनशाह से कचहरी मार्ग भी जर्जर हाल में है। यही हाल सदनशाह से तहसील रोड तिराहा तक का भी है। पुलिया के पास गड्ढे में कई बार गाड़ी तक फंस जाती है। पिसनारी राजघाट रोड भी छह वर्षों से मरम्मत की राह देख रहा है। अब गिट्टी मात्र ही नजर आ रही है। जेल चौराहा से चर्च होकर तुवन मार्ग भी लगभग दो माह से खुदा पड़ा है। आए दिन वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन
-- -
इन स्थानों पर बनाए जा रहे स्वागत द्वार
स्थान - द्वार का नाम
नगर संसाधन केंद्र चर्च मार्ग - भारत रत्न पं. महामना मदनमोहन मालवीय
पिसनारी तिराहा राजघाट मार्ग - ज्योतिबा फुले सावित्री
महिला थाना से जीआईसी मार्ग - राष्ट्रीय कवि हुकुमचंद्र बुखारिया स्वतंत्रता सेनानी
जिला परिषद चांदमारी मार्ग - श्री 108 मुनि पुंगव सुधासागर महाराज
जिला अस्पताल से चर्च मार्ग - पं. दीनदयाल उपाध्याय
गोविंदनगर मार्ग - सद्भावना द्वार
आईटीआई डिपो के सामने - भगवान परशुराम
सदनशाह मजार के सामने - हाजी जियाउद्दीन
गेंदालाल पेट्रोल पंप के सामने - समाजसेवी स्व. प्रेमनारायण पाठक
-- -
- गड्ढों को भरवाया जा रहा है। बारिश का मौसम समाप्त होने पर निर्माण भी शुरू कराया जाएगा। कुछ सड़कों का कार्य पाइपलाइन बिछाए जाने के कारण रुका है। इन सड़कों के गड्ढाें को भरवाया जाएगा।
- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद