{"_id":"6877f1b20cf42119110c50d5","slug":"gates-of-five-dams-opened-alert-in-low-lying-areas-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-139165-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पांच बांधों के खुले गेट, निचले इलाकों में रहा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पांच बांधों के खुले गेट, निचले इलाकों में रहा अलर्ट
विज्ञापन
ललितपुर। बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। भराव क्षेत्र से बांधों में पानी की आवक ज्यादा हो रही है। बुधवार को गोविंद सागर बांध, शहजाद, राजघाट, माताटीला, उटारी बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई।
गोविंद सागर बांध में भराव क्षेत्र से पानी की आवक बढ़ने से जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक होने लगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शाम चार बजे से बांध के आठ गेट 4-4 फीट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ने के आदेश दिए। बांध के गेट खोलकर 3856 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। गाेविंद सागर बांध के गेट खुलने से निचले क्षेत्र में शहजाद नदी पर निर्मित बांध में पानी की आवक बढ़ गई। इसके चलते शहजाद बांध के दो गेट खोलकर 3999 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, उटारी बांध के पांच गेट एक-एक फीट खोलकर 1200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि राजघाट बांध के तीन गेट खोलकर 10511 क्यूसेक और माताटीला बांध के छह गेट खोलकर 18611 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
सिंचाई विभाग के अधिकारी बांधों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जलस्तर निर्धारित होने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गेटों को बंद करने की बात कही। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड भूपेश सुहेरा ने बताया कि बांधों में पानी की आवक ज्यादा होने पर गेटों को खोला गया है। जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेटों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- --
अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण : सिंचाई कार्यमंडल ललितपुर के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र सिंह कनौजिया ने बुधवार को गोविंद सागर बांध और रोहिणी बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने बांधों के जलस्तर को लेकर जानकारी ली। गेट खोले जाने से पूर्व निचले इलाकों के लोगों को अलर्ट करने की बात कही।
-- -- -- -
सदर विधायक पहुंचे गोविंद सागर बांध
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा भी गोविंद सागर बांध पहुंचे। यहां उन्होंने बांध के जलस्तर की स्थिति और गेटों से छोड़े जा रहे पानी को लेकर जानकारी ली।