फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Garakhpur special train was delayed by four hours while Ballia express train was delayed by two hours.

Lalitpur News: गाेरखपुर स्पेशल चार तो बलिया एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे रही लेट

Tue, 10 Dec 2024 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Garakhpur special train was delayed by four hours while Ballia express train was delayed by two hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दादर से चलकर गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर स्पेशल ट्रेन सोमवार को चार घंटे विलंब से पहुंची। जबकि, बलिया-दादर एक्सप्रेस भी 2:09 घंटे देर से आई। भोपाल की ओर जाने वाली मुंबई एलटीटी ट्रेन एक घंटे विलंब से पहुंची।
सर्दियों के मौसम में साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन लेटलतीफ होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। दादर से चलकर टीकमगढ़ होकर खजुराहो के रास्ते गोरखपुर जाने वाली 01027 गोरखपुर स्पेशल ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर सुबह 7:55 बजे आती है, लेकिन यह ट्रेन लगभग चार घंटे की देरी से 11:56 बजे पहुंची। इस ट्रेन से जाने वाले यात्री परेशान रहे। दादर की ओर जाने वाली बलिया एक्सप्रेस भी 10:25 बजे के स्थान पर दो घंटे नौ मिनट लेट होकर 12:34 बजे ललितपुर पहुंची। भोपाल की ओर जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस 1:39 घंटे लेट रही, जबकि कुशीनगर एक्सप्रेस 1:11 घंटा देरी से आई। वहीं, पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस भी सोमवार सुबह 3:23 घंटे लेट होकर 3:33 बजे के स्थान पर 6:56 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

-----------
फोटो-31
कैप्सन-संजय सिंह।
रात्रिकालीन व लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें लेट चल रही हैं। स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन आसानी से मिल जाता है, लेकिन ट्रेन लेट होने से समय से पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय सिंह।
-----------------
फोटो-32
कैप्सन-नईम।
भोपाल जाने के लिए रात्रि में बलिया एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए गया तो ट्रेन दो घंटे से भी ज्यादा देर से आई। यह ट्रेन दोपहर की जगह शाम को भोपाल पहुंचेगी। जिस काम से जाना था, उसका होना मुश्किल लग रहा है।-नईम, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed