फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gangster action on 15 gang-forming criminals

Lalitpur News: गिरोह बनाने वाले 15 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gangster action on 15 gang-forming criminals
एसपी के निर्देश पर अलग-अलग थाना पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संगठित गिरोह बनाकर लोगों को भयभीत कर आपराधिक वारदातों को अंजाम वाले 15 अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर जनपद पुलिस संगठित अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिसके क्रम में थाना बानपुर पुलिस ने सूरज निवासी ग्राम दशरारा और कैलाश निवासी मोहल्ला नेहरू नगर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं महरौनी पुलिस ने रामदास सर्वोहम बुनकर निवासी महरौनी, हरीशंकर निवासी पटसेमरा, कृपाल गौतम उर्फ किशन और पवन कुमार निवासी ग्राम निबऊआ के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की।
विज्ञापन

थाना बार पुलिस ने हरीशरण जोशी निवासी माधौगढ़ जालौन, मनोज निवासी ग्राम गदयाना और कल्लू जोशी निवासी टीकमगढ़ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली पुलिस ने गोलू उर्फ संजय यादव निवासी बिदुआ कॉलोनी तालाबपुरा, नीरज साहू निवासी कर्मबाई नगर रावतयाना गोविंदनगर, अफसर निवासी लकडियापुरा बड़ापुरा के पास, मुख्तार राइन निवासी कसाई मंडी, अंकित साहू निवासी जुगपुरा और राजीव निवासी ग्राम खिरिया छतारा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सभी अपराधी पेशेवर व शातिर अपराधी हैं। सभी अपराधी गैंग बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed