{"_id":"65f9ec4a249f5941c1013a86","slug":"galla-trader-retracted-his-statement-said-the-scoundrel-did-not-take-the-money-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-112096-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गल्ला व्यापारी बयान से पलटा, कहा बदमाश नहीं ले गए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गल्ला व्यापारी बयान से पलटा, कहा बदमाश नहीं ले गए रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे किनारे स्थित गल्ला व्यापारी पिता-पुत्र की आंखों में बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा मिर्च पाउडर डालकर एक लाख रुपये लूट ले जाने के मामले में गल्ला व्यापारी अपने बयान से पलट गया। उसने एक लाख रुपये गुल्लक में न होकर एक काले में बैग में रखे होने की बात कही। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा बैरियर हाईवे के पास स्थित गल्ला की दुकान संचालक सुखनंद सैनी ने सोमवार शाम को पुलिस को बताया था कि दुकान पर आए बदमाश ने उसके पुत्र रोहित की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और उसकी आंखों में मिर्ची लगे हाथ मल दिए थे। सुखनंदन ने पुलिस को एक लाख रुपये की लूट होने की सूचना दी। एसपी व एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए थे। पुलिस ने हाईवे किनारे स्थित मकानों व दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया था।
इधर रात सुखनंदन ने लूट के बयान से पलटते हुए बताया कि उसके रुपये गुल्लक में नहीं दुकान में एक काले बैग में थे, जोकि सुरक्षित मिले। इस पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की टीमें बदमाशों को पकड़ने में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं।