फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gadde kharab

गिट्टी डालकर सड़क बनाना भूला विभाग, गड्ढे बढ़ा रहे दर्द

Sun, 03 Apr 2022 10:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
gadde kharab
महरौनी से जखौरा जाने वाला कच्चा मार्ग खस्ताहाल - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर )। महरौनी से जखौरा जाने वाली सड़क पर गड्ढे होने से राहगीरों को निकलने में काफी कठिनाई आ रही है। करीब चार दशक पहले जिला पंचायत ने इस सड़क पर गिट्टी बिछाई थी, लेकिन बाद में डामर तक नहीं डाला गया। आलम यह है कि सड़क पर चार पहिया वाहन तो दूर दोपहिया वाहन भी चलाना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक अफसरों से लेकर क्षेत्रीय विधायक तक से सड़क बनवाने की मांग की गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। उन्हें उम्मीद है कि राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ अपने चुनावी वादे के मुताबिक इस बार सड़क बनवा देंगे।
विज्ञापन

बताते हैं कि करीब 3.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क में करीब एक किलोमीटर सड़क को मुख्यमंत्री सड़क योजना से बनवाई गई थी, लेकिन 2.50 किलोमीटर सड़क जस की तस छोड़ दी गई। ग्रामवासी आज भी पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। लोगों के लिए इस खस्ताहाल सड़क से गुजरना मजबूरी है। इधर, महरौनी से 0.750 मीटर नहर से होता हुआ जखौरा के लिए गया रास्ता इतना जीर्ण शीर्ण हो गया है कि लोगों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

चार दशक पहले जिला पंचायत ने बनवाई थी सड़क
ग्रामीणों के मुताबिक करीब चार दशक पहले जिला पंचायत ने महरौनी से जखौरा के लिए सड़क बनवाई थी, जो आज पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। बताया कि सड़क बनने के बाद आज तक इसकी मरम्मत तक नहीं कराई गई, उसी का नतीजा है कि आज सड़क में जगह गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में दलदल से होकर निकलना दूभर
बारिश के दौरान इस सड़क पर दलदल हो जाता है। जिससे पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। सड़क पर दलदल होने से स्कूल जाने वाले बच्चों की ड्रेस और जूते खराब हो जाते हैं। लिंक रोड कटने से गड्ढे युक्त रास्ते में गिरकर बच्चे स्कूल पहुंचते हैं।
बोले ग्रामीण
रास्ता ख़राब होने के कारण साइकिल हमेशा खराब हो जाती है। जरा सी बरसात होने पर रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। जिससे दो पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।-सतेंद्र सिंह, निवासी जखौरा।
ख़स्ताहाल सड़क से गांव वाले परेशान हैं। रिश्तेदार भी कम आते हैं। बेटा और बेटियों के रिश्ते के लिए भी लोग गांव आने से कतराते हैं। कुछ लोगों के तो रिश्ते बनने से पहले ही टूट गए।- घनश्याम, निवासी जखौरा ।
करीब 12 वर्षों से गड्ढे वाली सड़क से गुजर रहे हैं। बरसात के दिनों में तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता। नेता चुनाव में सड़क बनवाने का वादा करते, लेकिन बाद में भूल जाते हैं। लक्ष्मण, निवासी जखौरा ।

गर्भवती महिलाएं हो या बीमार सभी को गड्ढे वाली सड़क पर चलना पड़ता है। इस दूरी को तय करने में लगभग एक घंटे से ज्यादा का समय लगता है। सड़क जल्द बननी चाहिए।- विजय सिंह, निवासी जखौरा
सड़क किन कारणों से नहीं बन सकी इसकी जानकारी लेकर संबंधित विभाग से बात कर स्टीमेट बनवाकर मंजूर कराया जाएगा।-अमित कुमार भारती, एसडीएम,महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed