फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Frustrated by the destruction of the crop, the farmer committed suicide by hanging

फसल नष्ट होने से निराश किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 21 Jan 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Frustrated by the destruction of the crop, the farmer committed suicide by hanging
ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी किसान ने ओलावृष्टि व बारिश से फसल नष्ट होने से निराश होकर घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में लटका मिला। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि ओलावृष्टि व बारिश से मटर की फसल नष्ट होने से वह तनाव में रहता था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी ने भी 18 महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसे दोनों बेटे अब अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी मक्खन (30) पुत्र गज्जूराम अहिरवार ने इस बार अपने हिस्से की एक एकड़ जमीन में मटर की फसल बोई थी, लेकिन बीते दिनों हुई बारिश में उसकी फसल को नुकसान हुआ था, जिससे वह परेशान रहता था। बुधवार की रात को वह शराब के नशे में घर आया और अटारी में अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे के दरवाजे खटखटाए और आवाज लगाई, लेकिन न तो उसने कोई जवाब दिया और न ही दरवाजे ही खोले, जिस पर परिजन शंका होने पर दरवाजे तोड़कर अंदर पहुंचे, जहां उन्होंने मक्खन का शव कुंडे पर रस्सी से लटका मिला। इस पर परिजनों ने सूचना महरौनी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता गज्जूराम अहिरवार ने बताया कि उसके बेटे ने अपने हिस्से की एक एकड़ जमीन में मटर की फसल बोई थी, लेकिन बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि में फसल खराब हो गई थी, जिससे वह परेशान चल रहा था। उसके बेटे ने मरने से पहले बुधवार की शाम को गांव में भी कुछ लोगों से शराब के नशे में मटर की फसल खराब होने की बात कही थी। उसे आशंका है कि इसी वजह से उसके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसके दो बेटे हैं और वह दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

पत्नी ने भी 18 महीने पहले फांसी लगाकर की थी आत्महत्या
पता गज्जूराम ने बताया कि मक्खन की पत्नी ममता ने 18 महीने पहले पति से घरेलू कलह के चलते घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब माता-पिता की मौत के बाद उनके दोनों बेटों (सात व 10 वर्षीय) का भरण पोषण के दादा गज्जूराम ही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed