फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fruit sellar demand for facilities

सुविधाएं नहीं दी गई तो बंद कर देंगे सब्जी व फल की बिक्री

Tue, 23 Jun 2020 11:16 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
fruit sellar demand for facilities
mango - फोटो : mango
ललितपुर। सब्जी और फल के थोक विक्रेता दुकानदारों ने अमरपुर मंडी भेजने के आदेश से क्षुब्ध होकर बुधवार से मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देकर पूर्व से आवंटित स्थल पर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में कहा कि लगभग 15 दिन से अधिक की समयावधि होने के बाद भी उचित स्थान नहीं दिया जा रहा है। इससे आर्थिक और मानसिक परेशान होना पड़ रहा है। वह 40 वर्षों से नगर पालिका द्वारा आवंटित नझाई बाजार स्थित मंडी में थोक सब्जी/फल का कारोबार करते थे। लॉकडाउन में थोक सब्जी विक्रेताओं को नवीन कृषि उत्पादन मंडी में स्थान मुहैया कराया गया। वर्तमान में यहां कई तरीके की परेशानी हो रही है। इसे ध्यान में रखकर सब्जी और फल के थोक विक्रेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से समस्या के निराकरण की मांग की थी। अब जिला प्रशासन ने सब्जी, फल विक्रेताओं को अमरपुर मंडी में कारोबार करने का आदेश सुना दिया है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद मो इदरीश राइन का कहना है कि अमरपुर मंडी की दुकानों व चबूतरों में सरकारी गेहूं भरा हुआ है। वहां पर न तो बरामदा खाली हैं न ही बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में सब्जी का कारोबार करने में अड़चन आएगी। सभी विक्रेताओं ने पूर्व से आवंटित स्थल पर वापस भेजने की मांग की है। उन्होंने सब्जी, फल विक्रेताओं का मानसिक उत्पीड़न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब तक समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाता है, तब तक अनिश्चितकाल तक सब्जी व फल व्यापार बंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन पर मो. इस्लाम पप्पू, फिरोज, मो. निसार, विजय कुमार, अजमेरी, मो. अंसानू, सलमान राईन, मो शकील, लक्ष्मण प्रसाद, जाहिद, मो. हनीफ, प्रकाश नारायण, मो. सलाम, मो. इस्लाम, कैलाश नारायण, मो. जाकिर, अब्दुल वहीद आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed