फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four thousand scholarship forms are still pending in the district due to the closure of the portal.

Lalitpur News: पोर्टल बंद होने के कारण जिले में अभी लंबित हैं छात्रवृत्ति के चार हजार फार्म

Tue, 18 Nov 2025 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four thousand scholarship forms are still pending in the district due to the closure of the portal.
जिलाधिकारी के संज्ञान लेने के बाद विभाग फिर से पोर्टल खुलवाने की कवायद में जुड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले के विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की लापरवाही के कारण करीब चार हजार फार्म पोर्टल पर समय सीमा में अपलोड नहीं हो पाए। इसके चलते हजारों विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे। जिलाधिकारी के संज्ञान में यह मामला आने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाते हुए फार्मों को अपलोड करने के निर्देश दिए थे। साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। हालांकि, अभी विभाग शासन से पत्राचार कर पोर्टल आरंभ करवाने का प्रयास कर रहा है।
विद्यालयों को छात्रवृत्ति के फार्म समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर 6 नवंबर तक अपलोड करने थे। 31 अक्तूबर तक विद्यालयों ने आठ हजार से अधिक फार्म पोर्टल पर अपलोड नहीं किए थे। इससे जनपद में सीएम डैश बोर्ड में रैंकिंग खराब हुई थी। जनपद में करीब 17 हजार विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किए थे। इसमें 6 नवंबर तक सिर्फ 13 हजार आवेदन ही पोर्टल पर अपलोड किए गए थे। ऐसे में चार हजार विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहेंगे। जिलाधिकारी ने ऐसे 56 माध्यमिक और 40 डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपलों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


इन विद्यालयों में प्रमुख रूप से लंबित हैं फार्म
जिले में जय मां पठा देवी यूएमवी पठा महरौनी विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर टाउन, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी, सरदार पटेल आंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज खितवांस, सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा आदि प्रमुख विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृत्ति पाने की प्रक्रिया
सरकार से गरीब व आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की जाती है, जिससे उनके शिक्षण कार्य में सहयोग मिल सके। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इन आवेदनों की जांचकर विद्यालय स्तर से समाज कल्याण विभाग को अग्रसारित किया जाता है। इसके बाद ये शासन को भेजे जाते हैं। शासन से सीधे धनराशि विद्यार्थियों के खातों में पहुंचती है।


शासन को पोर्टल खोलने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। पोर्टल खुलते ही इन फार्म को अपलोड कर दिया जाएगा। हालांकि, इस पूरे प्रकरण में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की लापरवाही उजागर हुई है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर वर्तमान में नोटिस जारी किए गए हैं। आगे भी कार्रवाई होगी। - आशुतोष सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed